Civil Services Examination · प्रश्न 4
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 2 नवीकरणीय ऊर्जा के इतिहास से यह सूचित होता है, कि सीखने का एक अति-प्रवण वक्र है, अर्थात्, जितना अधिक उत्पादन होता है, बड़े पैमाने की किफायतों और कार्यकलाप से सीखने के फलस्वरूप लागत उतनी तेज़ी से गिरती है। प्रतिष्ठानों का हरित नवप्रवर्तन मार्ग-आश्रित है : कोई प्रतिष्ठान इसे जितना अधिक करता है, उसके भविष्य में करने की संभावना उतनी ही अधिक होती जाती है। इसका सबसे प्रबल साक्ष्य है सौर ऊर्जा की कीमतों में भारी गिरावट, जो 2010 के दशक में, पूर्वानुमानों को बारंबार झुठलाते हुए, लगभग 90% सस्ती हो गई। शीघ्र प्रारंभ कर, क्रमिक रूप से चलने से, अर्थव्यवस्थाओं को व्यवस्थित होने के लिए अधिक समय मिल जाता है, जिससे उन्हें अधिक विघटन का सामना किए बिना, मार्ग-आश्रित हरित निवेश के लाभों को उठाने का अवसर मिलता है। विलंब से किया जाने वाला, अधिक अव्यवस्थित अंतरण और ज़्यादा महँगा पड़ता है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. भारत जैसे देश में मार्ग-आश्रित हरित निवेश अंततः सर्वाधिक संभावित रूप से संवृद्धि को, और साथ ही लोक वित्त को, लाभ पहुँचाएँगे। II. यदि अन्य हरित प्रौद्योगिकियाँ उसी प्रतिरूप का अनुसरण करें, जिस प्रतिरूप का अनुसरण सौर ऊर्जा के मामले में हुआ, तो सर्वाधिक संभावना है कि हरित अंतरण सरल होगा। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) I और II दोनों
मुख्य विचार: मार्ग-आश्रित हरित निवेश के पक्ष में लेखक के तर्क की अंतर्निहित पूर्वधारणाओं का मूल्यांकन करें। कथन I की जाँच: परिच्छेद के अनुसार मार्ग-आश्रित हरित निवेश से अर्थव्यवस्थाओं को बिना विघटन के लाभ मिलता है और महँगे अंतरण से बचाव होता है, जिससे भारत जैसे देश में संवृद्धि और लोक वित्त को लाभ संभावित है। (टिप्पणी: यद्यपि 'भारत' और 'लोक वित्त' शब्द प्रत्यक्ष रूप से परिच्छेद में नहीं हैं, तथापि आधिकारिक UPSC उत्तर कुंजी कथन I को वैध मानती है।) कथन II की जाँच: सौर ऊर्जा को 90% लागत गिरावट के सबसे प्रबल साक्ष्य के रूप में दिया गया है; अतः अन्य हरित प्रौद्योगिकियों के इसी प्रतिरूप पर चलने से हरित अंतरण सरल होगा। निष्कर्ष: आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार I और II दोनों पूर्वधारणाएँ वैध हैं। सही उत्तर: (c) I और II दोनों
