UPSC PYQPrelims 2025

Civil Services Examination · प्रश्न 61

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 ऐसा कोई लोकतंत्र नहीं हुआ जो निगमित पूँजीवाद के बिना आर्थिक रूप से संवृद्ध हुआ हो। यह अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण में और ग्रामीण से शहरी, और कृषि से उद्योग और सेवाओं में अंतरण को, जो कि संवृद्धि के लिए अपरिहार्य है, सुकर बनाने में सहायक होता है। इससे रोज़गार सृजित होते हैं — तथा गैर-सरकारी व्यवसाय में और अधिक संवेग लाए बिना देश की बेरोज़गारी की चुनौती का सामना करने का और कोई रास्ता नहीं है। बड़ी कंपनियाँ बड़े पैमाने पर प्रचालन कर सकती हैं और देश और विदेश दोनों में प्रतियोगी-क्षमता प्राप्त कर सकती हैं। एक जीवंत निगम पूँजीवादी आधार, राज्य के लिए अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करवाता है — जो आगे, वंचितों के बृहत्तर कल्याण के लिए, तथा अवसरों के रूप में अधिक एक समान धरातल प्रदान करने हेतु उपयोग किया जा सकता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

  1. निगमित पूँजीवाद किसी राज्य की आर्थिक संवृद्धि के लिए और लोकतंत्र के लिए भी महत्त्वपूर्ण है।

  2. निगमित पूँजीवाद किसी आधुनिक राज्य द्वारा अपने राजनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने हेतु अनिवार्य है।

  3. निगमित पूँजीवाद की भूमिका के बगैर कोई राज्य लंबे समय तक अपने आर्थिक अस्तित्व को सुनिश्चित नहीं रख सकता।

  4. निगमित पूँजीवाद और लोकतंत्र अपने सतत अस्तित्व के लिए परस्पर निर्भर हैं।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) निगमित पूँजीवाद किसी राज्य की आर्थिक संवृद्धि के लिए और लोकतंत्र के लिए भी महत्त्वपूर्ण है।

व्याख्या

मुख्य विचार: लोकतंत्र, आर्थिक संवृद्धि और निगमित पूँजीवाद को जोड़ने वाले मुख्य सन्देश की पहचान करें। परिच्छेद विश्लेषण: प्रथम वाक्य 'ऐसा कोई लोकतंत्र नहीं हुआ जो निगमित पूँजीवाद के बिना आर्थिक रूप से संवृद्ध हुआ हो' तथा आगे रोजगार व लोक-कल्याण हेतु राजस्व का उल्लेख स्पष्ट करता है कि यह राज्य की संवृद्धि और लोकतंत्र दोनों के लिए महत्त्वपूर्ण है। विकल्प उन्मूलन: राजनीतिक उद्देश्य (b), आर्थिक अस्तित्व (c) और सतत अस्तित्व के लिए परस्पर निर्भरता (d) परिच्छेद के कथ्य से भिन्न हैं। निष्कर्ष: निगमित पूँजीवाद किसी राज्य की आर्थिक संवृद्धि के लिए और लोकतंत्र के लिए भी महत्त्वपूर्ण है। सही उत्तर: (a) निगमित पूँजीवाद किसी राज्य की आर्थिक संवृद्धि के लिए और लोकतंत्र के लिए भी महत्त्वपूर्ण है।

उत्तर समझाने वाला चित्र