UPSC PYQPrelims 2025

Civil Services Examination · प्रश्न 63

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 “स्वैच्छिक संघों का अंतर्जाल (नेटवर्क) अपेक्षाकृत शक्तिहीन व्यक्ति और संभाव्य रूप से शक्तिशाली राज्य के बीच ‘बफर’ के रूप में स्थित होता है।” निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन उपर्युक्त परिच्छेद की सर्वोत्तम व्याख्या को प्रतिबिंबित करता है ?

  1. यह राज्य की, राज्य के अन्दर कतिपय समूहों की प्रतिकूलता के विरुद्ध अपने संकल्प को व्यवहार में प्रवर्तित करने की असमर्थता पर बल देता है।

  2. यह अपने सदस्यों के कल्याण के उन्नयन और उनके व्यक्तित्व के विकास हेतु सहकारी संगठन है।

  3. यह व्यक्तियों को पार्थक्य की स्थिति से बाहर ले आता है और उन्हें सर्व-सामान्य प्रयासों में भाग लेने के अवसर प्रदान करता है।

  4. यह नागरिकों को विभिन्न प्रकार की निष्ठाएँ और लगाव रखने देता है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) यह व्यक्तियों को पार्थक्य की स्थिति से बाहर ले आता है और उन्हें सर्व-सामान्य प्रयासों में भाग लेने के अवसर प्रदान करता है।

व्याख्या

मुख्य विचार: समझें कि स्वैच्छिक संघों का नेटवर्क किस प्रकार 'अपेक्षाकृत शक्तिहीन व्यक्ति' और शक्तिशाली राज्य के बीच 'बफर' बनता है। परिच्छेद विश्लेषण: अकेला (पार्थक्य में स्थित) व्यक्ति राज्य के समक्ष शक्तिहीन होता है; स्वैच्छिक संघ उसे एकाकीपन से बाहर लाकर सामूहिक प्रयासों में भागीदारी का अवसर देते हैं। विकल्प उन्मूलन: विकल्प (a) राज्य की असमर्थता पर बल देता है; (b) इसे केवल व्यक्तित्व विकास का सहकारी संगठन कहता है; (d) विविध निष्ठाओं की बात करता है। निष्कर्ष: यह व्यक्तियों को पार्थक्य की स्थिति से बाहर ले आता है और उन्हें सर्व-सामान्य प्रयासों में भाग लेने के अवसर प्रदान करता है। सही उत्तर: (c) यह व्यक्तियों को पार्थक्य की स्थिति से बाहर ले आता है और उन्हें सर्व-सामान्य प्रयासों में भाग लेने के अवसर प्रदान करता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र