UPSC PYQPrelims 2026

Civil Services Examination · प्रश्न 17

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: अवस्फीति (डिफ्लेशन) कैसे की जाती है? अधिकांश देश ‘दोहरी अवस्फीति’ नामक एक पद्धति का प्रयोग करते हैं, जहाँ आगत (इनपुट) और निर्गत (आउटपुट) कीमतें अलग-अलग अवस्फीत की जाती हैं। मान लीजिए कोई निर्माता उत्पादन में उपयोग के लिए तेल का आयात कर रहा है। यदि तेल की कीमतें गिरती हैं, निर्गत कीमतें नहीं गिरतीं, और मात्राएँ अपरिवर्तित रहती हैं, तो वर्धित वास्तविक मूल्य परिवर्तित नहीं होना चाहिए। किन्तु यदि उसी अवस्फीति-कारक को आगतों और निर्गतों के लिए प्रयोग किया जाए, जैसा कि भारत में होता है, तो ऐसा प्रतीत होगा, जैसे कि उस निर्माता की उत्पादकता और अधिक बढ़ गई। निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं? 1. अवस्फीति कार्यनीतियों (strategies) का उपयोग निर्माताओं के प्रदर्शन को उससे बेहतर दर्शाने के लिए किया जा सकता है, जो वे वास्तव में कर रहे हैं। 2. जब एकल आगत कीमत के लिए आगत और निर्गत दोनों कीमतों को अवस्फीत किया जाता है, तब इसे ‘दोहरी अवस्फीति’ कहा जाता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) केवल 1

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद के तर्क के आधार पर पूर्वधारणाओं की जाँच करें। पूर्वधारणा 1 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार, आगत और निर्गत के लिए एक ही अवस्फीति-कारक का प्रयोग करने पर 'ऐसा प्रतीत होगा, जैसे कि उस निर्माता की उत्पादकता और अधिक बढ़ गई' ⇒ पूर्वधारणा 1 वैध है। पूर्वधारणा 2 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार 'दोहरी अवस्फीति' में आगत और निर्गत कीमतें 'अलग-अलग' अवस्फीत की जाती हैं, न कि एकल आगत कीमत के सापेक्ष ⇒ पूर्वधारणा 2 गलत है। परिणाम: केवल पूर्वधारणा 1 वैध है। सही उत्तर: (a) केवल 1

उत्तर समझाने वाला चित्र