Civil Services Examination · प्रश्न 16
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: अवस्फीति (डिफ्लेशन) कैसे की जाती है? अधिकांश देश ‘दोहरी अवस्फीति’ नामक एक पद्धति का प्रयोग करते हैं, जहाँ आगत (इनपुट) और निर्गत (आउटपुट) कीमतें अलग-अलग अवस्फीत की जाती हैं। मान लीजिए कोई निर्माता उत्पादन में उपयोग के लिए तेल का आयात कर रहा है। यदि तेल की कीमतें गिरती हैं, निर्गत कीमतें नहीं गिरतीं, और मात्राएँ अपरिवर्तित रहती हैं, तो वर्धित वास्तविक मूल्य परिवर्तित नहीं होना चाहिए। किन्तु यदि उसी अवस्फीति-कारक को आगतों और निर्गतों के लिए प्रयोग किया जाए, जैसा कि भारत में होता है, तो ऐसा प्रतीत होगा, जैसे कि उस निर्माता की उत्पादकता और अधिक बढ़ गई। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं? 1. तेल की गिरती हुई कीमतों के साथ स्थिर निर्गत लागत और अपरिवर्तित मात्राओं की स्थिति में वास्तविक मूल्य परिवर्तित नहीं होना चाहिए। 2. आगतों और निर्गतों के लिए अवस्फीति-कारकों का अलग-अलग प्रयोग किया जाना है, और यही पद्धति सार्वभौमिक रूप से सभी अर्थव्यवस्थाओं द्वारा अपनाई जाती है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) न तो 1 और न ही 2
दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद में प्रयुक्त आर्थिक शब्दावली से प्रत्येक कथन का सूक्ष्म मिलान करें। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद में 'निर्गत कीमतें' (output prices) और 'वर्धित वास्तविक मूल्य' (real value added) कहा गया है, जबकि कथन 1 में इसे बदलकर 'निर्गत लागत' (output cost) और केवल 'वास्तविक मूल्य' (real value) कर दिया गया है ⇒ कथन 1 सही नहीं है। कथन 2 की जाँच: कथन 2 कहता है कि यह पद्धति 'सभी अर्थव्यवस्थाओं द्वारा सार्वभौमिक रूप से अपनाई जाती है', जबकि परिच्छेद में 'अधिकांश देश' लिखा है और भारत को इसके अपवाद के रूप में बताया गया है ⇒ कथन 2 सही नहीं है। परिणाम: न तो कथन 1 और न ही कथन 2 सही है। सही उत्तर: (d) न तो 1 और न ही 2
