UPSC PYQPrelims 2026

Civil Services Examination · प्रश्न 40

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, या जे० जे० अधिनियम, 2015, 16 वर्ष से अधिक आयु के किशोरों के लिए, यदि वे जघन्य अपराध करने के अभियुक्त होते हैं, वयस्क के रूप में विचारण किए जाने की संभावना की गुंजाइश रखता है। जघन्य अपराध वह है, जिसके लिए न्यूनतम सात वर्ष का दंड है। आपराधिक मानव वध और उपेक्षा से मृत्यु कारित करने जैसे अपराध, जो सामान्य रूप से मत्त होकर वाहन चलाने की दशाओं में होते हैं, जघन्य अपराध नहीं हैं, क्योंकि उनमें विहित न्यूनतम दंड नहीं है। 2021 में संशोधित जे० जे० अधिनियम, अब किसी अपराध को, जिसमें कोई न्यूनतम दंडादेश नहीं है, किन्तु उसका अधिकतम दंडादेश सात वर्ष या उससे अधिक है, गंभीर अपराध के रूप में प्रवर्गीकृत करता है; तथापि, सक्रियतावादियों की राय में, ऐसे मामले को वयस्क आपराधिक न्याय प्रणाली को अंतरित करने में कोई गुणागुण नहीं है। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं? 1. यदि किसी अपराध के लिए कोई न्यूनतम दंड विहित नहीं है, तो इसे जे० जे० अधिनियम, 2015 के अनुसार जघन्य नहीं माना जा सकता। 2. जे० जे० अधिनियम, 2021 के अनुसार, कोई अपराध, जिसके लिए अधिकतम दंडादेश सात वर्ष या उससे अधिक होने का प्रावधान है परंतु उसके लिए कोई न्यूनतम दंडादेश नहीं है, उसे गंभीर अपराध माना जाएगा। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद में दी गई दोनों परिभाषाओं से कथनों का मिलान करें। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद में स्पष्ट कहा गया है कि 'जघन्य अपराध वह है, जिसके लिए न्यूनतम सात वर्ष का दंड है' और जिन अपराधों में विहित न्यूनतम दंड नहीं है वे जघन्य अपराध नहीं हैं ⇒ कथन 1 सही है। कथन 2 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार 2021 में संशोधित जे० जे० अधिनियम किसी ऐसे अपराध को, जिसमें कोई न्यूनतम दंडादेश नहीं है किंतु अधिकतम दंडादेश सात वर्ष या अधिक है, गंभीर अपराध के रूप में प्रवर्गीकृत करता है ⇒ कथन 2 सही है। परिणाम: कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

उत्तर समझाने वाला चित्र