UPSC PYQPrelims 2026

Civil Services Examination · प्रश्न 46

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: स्वच्छ आकाश और साफ फुप्फुसों के लिए लड़ाई का मूल स्रोत वह ईंधन है, जिसे हम घरेलू चूल्हों से लेकर ताप विद्युत् संयंत्रों में जलाते हैं। अधिकांश मामलों में, यह जैव मात्रा (बायोमास) या कोयला होता है। उच्चतम न्यायालय ने पेट कोक के उपयोग पर पाबंदी लगा दी, जो ऐसे ईंधनों में सबसे अस्वच्छ है। दिल्ली सरकार ने कोयले के उपयोग पर पाबंदी लगाई, जो बाद में संपूर्ण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर लागू की गई। इस बात पर भी सहमति हुई कि ताप विद्युत् संयंत्र प्रदूषण न फैलाएँ या उन्हें बंद कर दिया जाए। संक्षेप में कहें कि इस पर की गई कार्रवाई अनियमित रही है। CNG में संक्रमण से यह सीख मिलती है कि इस पाबंदी के प्रभावकारी होने के लिए लोगों को विकल्प की आवश्यकता है। जब डीजल बसों को बंद कर दिया गया, तो CNG की आपूर्ति सुनिश्चित करनी थी। लागत के संदर्भ में भी इसे व्यवहार्य होना था। उच्चतम न्यायालय इस बात से सहमत था कि स्वच्छ ईंधन को अस्वच्छ ईंधन की अपेक्षा सस्ता रखने के लिए राजकोषीय उपाय आवश्यक हैं। अब जबकि कोयले पर पाबंदी है, प्राकृतिक गैस की कीमत उद्योग को अप्रतिस्पर्धी बनाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष सही है/हैं? 1. हमारे उपभोग की ऊर्जा का स्रोत, अधिक स्वच्छ वायु के लिए होने वाली लड़ाई का मूल है। 2. जहाँ इच्छाशक्ति मजबूत हो और लोग सहमत हों कि ऐसी पाबंदियाँ समाज के व्यापक कल्याण के लिए हैं, वहाँ पाबंदियाँ प्रभावी होती हैं। 3. ऐसी नीति के लिए न्यायिक अनुमोदन दिया गया है, जो वित्तीय रूप से हस्तक्षेप कर अधिक स्वच्छ ईंधन के लिए हितकारी कीमत-निर्धारण को सुकर बनाए। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

  1. 1 और 2

  2. 2 और 3

  3. 1 और 3

  4. केवल 1

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) 1 और 3

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद के तथ्यों से प्रत्येक निष्कर्ष का मिलान करें। कथन 1 की जाँच: प्रथम वाक्य के अनुसार 'स्वच्छ आकाश और साफ फुप्फुसों के लिए लड़ाई का मूल स्रोत वह ईंधन है, जिसे हम... जलाते हैं' ⇒ 1 सही है। कथन 2 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार पाबंदी के प्रभावी होने के लिए लोगों को सस्ते और सुलभ 'विकल्प की आवश्यकता है', न कि केवल इच्छाशक्ति की ⇒ 2 गलत है। कथन 3 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार 'उच्चतम न्यायालय इस बात से सहमत था कि स्वच्छ ईंधन को अस्वच्छ ईंधन की अपेक्षा सस्ता रखने के लिए राजकोषीय उपाय आवश्यक हैं' ⇒ 3 सही है। परिणाम: निष्कर्ष 1 और 3 सही हैं। सही उत्तर: (c) 1 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र