Civil Services Examination · प्रश्न 47
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: स्वच्छ आकाश और साफ फुप्फुसों के लिए लड़ाई का मूल स्रोत वह ईंधन है, जिसे हम घरेलू चूल्हों से लेकर ताप विद्युत् संयंत्रों में जलाते हैं। अधिकांश मामलों में, यह जैव मात्रा (बायोमास) या कोयला होता है। उच्चतम न्यायालय ने पेट कोक के उपयोग पर पाबंदी लगा दी, जो ऐसे ईंधनों में सबसे अस्वच्छ है। दिल्ली सरकार ने कोयले के उपयोग पर पाबंदी लगाई, जो बाद में संपूर्ण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर लागू की गई। इस बात पर भी सहमति हुई कि ताप विद्युत् संयंत्र प्रदूषण न फैलाएँ या उन्हें बंद कर दिया जाए। संक्षेप में कहें कि इस पर की गई कार्रवाई अनियमित रही है। CNG में संक्रमण से यह सीख मिलती है कि इस पाबंदी के प्रभावकारी होने के लिए लोगों को विकल्प की आवश्यकता है। जब डीजल बसों को बंद कर दिया गया, तो CNG की आपूर्ति सुनिश्चित करनी थी। लागत के संदर्भ में भी इसे व्यवहार्य होना था। उच्चतम न्यायालय इस बात से सहमत था कि स्वच्छ ईंधन को अस्वच्छ ईंधन की अपेक्षा सस्ता रखने के लिए राजकोषीय उपाय आवश्यक हैं। अब जबकि कोयले पर पाबंदी है, प्राकृतिक गैस की कीमत उद्योग को अप्रतिस्पर्धी बनाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं? 1. दिल्ली के ताप विद्युत् स्टेशनों का सरसरी तौर पर बंद किया जाना अपेक्षित था। 2. जब डीजल वाहनों का चलना निषिद्ध कर दिया गया, तो CNG की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी आवश्यक थी। 3. उच्चतम न्यायालय ने संपूर्ण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोयले के उपयोग पर पाबंदी लगा दी। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) केवल 2
दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद के तथ्यों से तीनों कथनों का मिलान करें। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार सहमति इस बात पर हुई थी कि ताप विद्युत् संयंत्र 'प्रदूषण न फैलाएँ या उन्हें बंद कर दिया जाए', न कि उन्हें सरसरी तौर पर बंद ही कर दिया जाए ⇒ कथन 1 गलत है। कथन 2 की जाँच: परिच्छेद में स्पष्ट है: 'जब डीजल बसों को बंद कर दिया गया, तो CNG की आपूर्ति सुनिश्चित करनी थी' ⇒ कथन 2 सही है। कथन 3 की जाँच: उच्चतम न्यायालय ने 'पेट कोक' पर पाबंदी लगाई थी, जबकि कोयले पर पाबंदी 'दिल्ली सरकार' ने लगाई थी (जो बाद में NCR पर लागू हुई) ⇒ कथन 3 गलत है। परिणाम: केवल कथन 2 सही है। सही उत्तर: (c) केवल 2
