UPSC PYQPrelims 2026

Civil Services Examination · प्रश्न 51

श्री X, एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो किसी विश्वमारी के दौरान एक निर्णायक टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने पाया कि टीके के वितरण के लिए उत्तरदायी एक निजी सेवा प्रदाता, लाभ अर्जित करने के लिए गुणवत्ता से समझौता कर रहा है। निहित स्वार्थों के कारण, इस मामले को निपटाने हेतु अत्यधिक दबाव होने के बावजूद, अपने जीविका (कैरिअर) के विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भागीदारी के दौरान सीखे गए लोक प्रशासन के सिद्धांतों के आधार पर उन्होंने अपनी आवाज़ उठाई। उन्होंने इस मामले को समुचित सतर्कता प्राधिकारी को प्रतिवेदित किया और नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए उस संविदा को रोक दिया। श्री X की कार्रवाई से लोक प्रशासन के निम्नलिखित सिद्धांतों में से कौन-सा सर्वाधिक प्रभावी रूप से प्रदर्शित होता है ?

  1. दल भावना (Esprit de corps)

  2. समता

  3. उत्तरदायित्व

  4. प्रत्यायोजन

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) उत्तरदायित्व

व्याख्या

अवधारणा: लोक प्रशासन में 'उत्तरदायित्व' (Accountability) का अर्थ लोक सेवकों द्वारा जनहित, नियम-कानून और नैतिक मानकों की रक्षा के प्रति जवाबदेह होना है। श्री X की कार्रवाई का विश्लेषण: ⇒ श्री X ने महामारी के दौरान टीका वितरण में गुणवत्ता से समझौते को पकड़ा, निहित स्वार्थों के दबाव को अस्वीकार किया, सतर्कता प्राधिकारी को सूचित किया और नागरिक कल्याण हेतु संविदा रोक दी। अन्य विकल्पों से तुलना: ⇒ 'दल भावना' (संगठनात्मक एकता), 'समता' (निष्पक्ष व्यवहार) और 'प्रत्यायोजन' (अधिकार सौंपना) इस स्थिति के मुख्य प्रशासनिक सिद्धांत नहीं हैं। निष्कर्ष: श्री X की कार्रवाई से 'उत्तरदायित्व' का सिद्धांत सर्वाधिक प्रभावी रूप से प्रदर्शित होता है। संबंधित तथ्य: लोक जीवन के सात सिद्धांत (नोलन समिति, 1995): • प्रमुख सिद्धांत: निस्वार्थता, सत्यनिष्ठा, वस्तुनिष्ठता, उत्तरदायित्व, खुलापन, ईमानदारी और नेतृत्व। • केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC): संथानम समिति (1964) की सिफारिश पर स्थापित और 2003 में सांविधिक दर्जा प्राप्त निकाय। सही उत्तर: (c) उत्तरदायित्व

उत्तर समझाने वाला चित्र