25 में से 0 दोहराईं · दोहराई गई ख़बरें इसी डिवाइस पर सहेजी जाती हैं। हर डिवाइस पर रखने के लिए साइन इन करें।

कल · बुध, 18 नव॰

25 ख़बरें

छत्तीसगढ़ बोर्ड: एक से 20 जनवरी तक होंगी 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी किए जरूरी निर्देश

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की नियमित कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक स्कूलों में होंगी।

छत्तीसगढ़: 22 किलोग्राम गांजा तस्करी में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा, छह लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना भी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 22 किलो गांजा तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस अदालत ने तीन दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। एक आरोपी की विचारण के…

बोर्ड परीक्षा 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल और 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9…

छत्तीसगढ़ बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी: 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगे एग्जाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2027 की प्रायोगिक परीक्षाओं एवं प्रायोजना कार्य की तारीखें घोषित कर दी हैं। नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी तक प्रदेश के सभी मान्यता…

रायगढ़: जंगल में जन्मे हाथी के बच्चे की इंसानों की तरह मनाई छठी, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर किया आयोजन

क्रोंधा गांव में ग्रामीणों ने अनोखी मिसाल पेश की। जंगल में 2 नवंबर को जन्मे हाथी के नन्हे शावक की 15 दिन बाद इंसानों की तरह छठी मनाई गई। ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर विधि-विधान से आयोजन किया। इस दौरान वन विभाग के…

महासमुंद: 37 दिनों से हड़ताल पर पटवारी, अब अधिकारी-कर्मचारी भी उतरे समर्थन में; कलेक्ट्रेट गेट पर जमकर हंगामा

चार सूत्रीय मांगों को लेकर 37 दिनों से हड़ताल कर रहे पटवारियों के समर्थन में अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन भी सड़क पर उतर आया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट गेट पर रोके जाने से नाराजगी फैल…

27% आरक्षण की मांग पर पिछड़ा वर्ग समाज का शक्ति प्रदर्शन: बीजापुर में 5 हजार से ज्यादा लोग सड़क पर उतरे

27 प्रतिशत आरक्षण, जातिगत जनगणना और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग समाज ने विशाल रैली और धरना-प्रदर्शन किया। पांच हजार से अधिक समाजजनों ने रैली निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और…

जीपीएम: धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 85 क्विंटल अवैध और अमानक धान जब्त

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच प्रशासन ने अवैध परिवहन और अमानक धान खपाने वालों पर शिकंजा कसा है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर गौरेला और मरवाही में संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए करीब 85 क्विंटल…

पटवारियों के समर्थन में उतरा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन: दंडात्मक कार्रवाई रद्द करने और 3% DA एरियर्स की मांग

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारी आंदोलन के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ने आंदोलनकारी पटवारियों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने और कर्मचारियों-पेंशनरों को लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से…

'चुनाव आयोग नहीं, मोदी कार्यालय की तरह कर रहा काम': कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का बड़ा हमला

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत ने सरगुजा दौरे के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वोट चोरी, हसदेव अरण्य, आदिवासी अधिकार, स्मार्ट मीटर और प्रदेश की बदहाल सड़कों…

एमसीबी: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले; 3 थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया है। मनेंद्रगढ़, खड़गवां और झगराखांड थाना प्रभारियों की अदला-बदली की गई है। वहीं साइबर सेल और यातायात विभाग में भी…

स्कूल में मधुमक्खियों का खूनी हमला: 50-60 बच्चे डंक से घायल, अस्पताल में मचा हड़कंप

स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। हमले में 50 से 60 बच्चे घायल हो गए। सभी को पहले रीजनल अस्पताल चर्चा और फिर बेहतर इलाज के लिए बैकुंठपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी…

छत्तीसगढ़ बोर्ड: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, कब शुरू होंगी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाएं? देखें पूरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से और 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च 2027 से शुरू होंगी।

आदिवासी गौरव कार्यक्रम में बवाल: अधिकारियों पर भड़कीं जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

जनजातीय गौरव कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।

सीजी: मड़वारानी बटालियन से 43 दिन पहले लापता आरक्षक का नहर में मिला शव, मौत की गुत्थी उलझी

मड़वारानी बटालियन कैंप से 5 अक्टूबर से लापता आरक्षक कन्ना गटपल्ली का शव जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ है। परिजनों ने कपड़े और अन्य सामान से शव की पहचान की।

सीजी: राजनांदगांव के दिग्विजय क्लब पर प्रशासनिक कार्रवाई, खाते सीज और तहसीलदार प्रशासक नियुक्त

राजनांदगांव जिला प्रशासन ने कलेक्टर की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बिना भवन निर्माण कराने और चुनाव की प्रशासनिक स्वीकृति न होने पर बड़ी कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़: आधी कीमत में छड़ दिलाने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

सस्ती छड़ दिलाने का झांसा देकर दो दुकानदारों से करीब 3.30 लाख रुपये की ठगी की गई। अवरिद और सिउड़ के कारोबारियों को निशाना बनाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला खूंखार हाथी 'कबरा' ट्रैंकुलाइज, वन विभाग ने ली राहत की सांस

छह महीने से दहशत फैलाने वाले लोनर हाथी कबरा को वन विभाग ने रामगढ़ में दो कुमकी हाथियों की मदद से ट्रैंकुलाइज कर लिया। कबरा अब तक 19 लोगों की जान ले चुका है। रेडियो कॉलर लगाने के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की…

सीजी: कबीरधाम में 300 क्विंटल अवैध धान से लदा ट्रक जब्त, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

कबीरधाम जिले के चिल्फी में खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने 300 क्विंटल अवैध धान से लदा ट्रक जब्त किया है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई की। धान खरीदी सीजन में अवैध परिवहन पर निगरानी तेज।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा एलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास

राज्यपाल रमेन डेका ने वर्ष 2029 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने का ऐलान किया है। दुर्ग के गोपाष्टमी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वे अभी से सेवानिवृत्ति के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं। हार, जीत और जीवन में तनाव को…

खुलासा: शोएब क्यों नहीं हुआ था गिरफ्तार? रंगदारी मामले में गोपनीय सूचना लीक करने पर निरीक्षक दुबे निलंबित

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गोपनीय सूचना लीक होने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की रणनीति लीक होने के मामले में निरीक्षक दुबे निलंबित, पहले दो…

पांच जिले, 16 टीमें: आयकर विभाग की छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप

आयकर विभाग ने बुधवार तड़के 5 जिलों में एक साथ छापेमारी की। 16 टीमों ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। जयप्रकाश मित्तल और बर्बरीक समूह से जुड़े परिसरों में वित्तीय…

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अबूझमाड़ के छात्रों को 40.98 करोड़ की सौगात, ग्रामीण नलजल योजना के नए नियम मंजूर

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ रुपये मंजूर, ग्रामीण नलजल संचालन के नए नियमों को स्वीकृति और राजनांदगांव में नए कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन को…

बीजापुर: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, 50 बीजीएल गोले मिलने से मचा हड़कंप

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकर जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का गुप्त हथियार डंप बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन में 50 बीजीएल गोले मिले। पुलिस ने जब्त विस्फोटक सामग्री के मामले में जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर: लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर आईटी की रेड, घर और फर्म में एक साथ दबिश

आयकर विभाग ने बड़े लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के विद्या नगर स्थित निवास और व्यापार विहार के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। मित्तल स्टील इस्पात, स्टीलमार्ट और हनुमान हार्डवेयर स्टोर में दस्तावेजों की जांच और…

यहाँ केवल शीर्षक और छोटा सारांश दिखाया जाता है, मूल लेख के लिंक के साथ। सभी अधिकार प्रकाशकों के पास हैं। 7:55 am IST पर अपडेट