शहर में सोमवार सुबह देवीलाल चौक के पास एक घी कारोबारी की दुकान पर हमला हुआ। दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी राजेश कुमार और उसके मुनीम को बंधक बना लिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अनूप धानक की बहन एवं गांव कुडल की ग्राम पंचायत की सरपंच सहित चार लोगों के खिलाफ पंचायत प्रस्तावों पर फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है।
करनाल में हुए बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने के लिए विरोधी पक्ष के साथ गैंगवार की तैयारी कर रहे पांच युवकों को सीआईए कलायत पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
हिसार के औद्योगिक क्षेत्र स्थित ईएसआईसी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार को एसीबी की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।