31 में से 0 दोहराईं · दोहराई गई ख़बरें इसी डिवाइस पर सहेजी जाती हैं। हर डिवाइस पर रखने के लिए साइन इन करें।

मंगल, 17 नव॰

31 ख़बरें

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: पिकअप की खड़े टिप्पर से टक्कर, तीन लोगों की मौत; हिमाचल से लौट रहे थे श्रद्धालु

हिमाचल में शक्तिपीठ नैना देवी के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पंजाब के लुधियाना में हादसे का शिकार हो गई। पिकअप की टक्कर सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर से हो गई। हादसे में तीन लोगों की जानकारी है।

सिरसा में घी कारोबारी को बंधक बनाया: 10 लाख फिरौती मांगी, तलवार से हमला; मोबाइल-नकदी लूटकर भागे

शहर में सोमवार सुबह देवीलाल चौक के पास एक घी कारोबारी की दुकान पर हमला हुआ। दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी राजेश कुमार और उसके मुनीम को बंधक बना लिया।

पंजाब: कनाडा में भारतीय मूल के युवक-युवती की हत्या, हमलावरों ने गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

कनाडा में भारतीय मूल के युवक और युवती की हत्या का मामला सामने आया है। एक स्टोर के बाहर कार में बैठे युवक और युवती पर फायरिंग हुई है जिसमें दोनों की मौत हो गई।

हरियाणा: धान घोटाले की जांच के बीच कुरुक्षेत्र के डीएफएससी नरेश कुमार का इस्तीफा, ई-मेल से भेजा गया त्यागपत्र

धान घोटाले की जांच के बीच कुरुक्षेत्र के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नरेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

भिवानी: पूर्व मंत्री की बहन सरपंच सहित चार के खिलाफ FIR, पंचायत में लाखों के गबन व फर्जी हस्ताक्षरों का आरोप

पूर्व कैबिनेट मंत्री अनूप धानक की बहन एवं गांव कुडल की ग्राम पंचायत की सरपंच सहित चार लोगों के खिलाफ पंचायत प्रस्तावों पर फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है।

हरियाणा: पानीपत में रिंग रोड और नए फ्लाईओवर की तैयारी, 5 परियोजनाओं की डीपीआर बनेगी

पानीपत में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए रिंग रोड, नए फ्लाईओवर और अंडरपास समेत पांच परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा।

पंजाब में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: घनी धुंध के आगोश में आएंगे कई जिले, गिरेगा पारा; क्या बोला मौसम विभाग?

पंजाब में सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है जिसका असर अब दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है जिससे तापमान और गिरने की संभावना जताई है।

लुधियाना: बस स्टैंड की वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करीब 300 टायर जलकर राख; मचा हड़कंप

लुधियाना में बस स्टैंड पर सोमवार रात वर्कशॉप में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक पटाखे की चिंगारी के बाद आग लगने की सूचना मिली है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हरियाणा मौसम अपडेट: हिसार देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, 338 रहा एक्यूआई; पंचकूला की रात सबसे ठंडी

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में अचानक उछाल से सोमवार को हिसार प्रदेश में सबसे ज्यादा और देश में बीकानेर के बाद दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा।

झारखंड स्थापना पखवाड़ा: 31,756 स्कूलों में विशेष प्रार्थना सभा, 23.26 लाख विद्यार्थियों ने लिया ये संकल्प

झारखंड स्थापना पखवाड़ा के तहत राज्यभर में शिक्षा, रोजगार, आजीविका और आवास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 31,756 स्कूलों में विशेष प्रार्थना सभा हुई।

झारखंड: जेटीईटी अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कराने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

JTET-2026 परीक्षा में तकनीकी और मानवीय त्रुटियों से परेशान अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने विधायक सोमेश सोरेन को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने जल्द बैठक कर समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल…

झारखंड: तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी, प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान

झारखंड के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी बकाया वेतन, वेतन कटौती की जांच और अन्य मांगों को लेकर 18 नवंबर की रात आठ बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। संघ ने मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

झारखंड: भूषण बाड़ा मामले में झामुमो ने की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा- दोषी को सजा मिले और निर्दोष न फंसे

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के मामले में झामुमो ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। विधायकों विकास मुंडा और सुदीप गुड़िया ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिले और दोषी को सजा हो।

एक्सप्लेनर: एसआईआर के 7 महीने बाद यूपी में क्यों आई नई मतदाता सूची, ये कौन सी प्रक्रिया, इससे क्या बदलेगा?

उत्तर प्रदेश में 13.58 करोड़ मतदाताओं के साथ नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी। 18 लाख से अधिक नए नाम जुड़े।

अबोहर के किसान का लगा जैकपॉट: बेटी की शादी से पहले बना करोड़पति, दिवाली बंपर की लॉटरी में जीता इनाम

अबोहर में एक किसान की एक करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। घर में बेटी की शादी से पहले किसान के परिवार को बड़ी खुशी मिली है। किसान ने 500 रुपये में दिवाली बंपर की टिकट खरीदी थी।

Chd-Punjab Big News: ड्राइवर बना करोड़पति, 15 करोड़ की हेरोइन बरामद; डीएम मामले पर हाईकोर्ट सख्त

मोहाली में ड्राइवर की निकली 12 करोड़ की लॉटरी। अमृतसर में बरामद हुई 15 करोड़ी की हेरोइन। डीए मामले पर हाईकोर्ट सख्त।

मोहाली में टिप्पर चालक का निकला जैकपॉट: 500 रुपये में खरीदी थी लॉटरी, बन गया करोड़पति

बलजिंदर सिंह बीते 15 साल से लॉटरी के टिकट खरीद रहे थे। इस बार जब उनकी 12 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी तो उन्होंने कहा मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि इस बार मेरा नंबर निकला है। मैं ये पैसे कहां खर्च करूंगा इस बारे में अभी कुछ…

झारखंड: वन विभाग ने रद्द की विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया, वापस लिए दोनों विज्ञापन; अभ्यर्थियों को झटका

झारखंड वन विभाग ने प्रशासनिक और अपरिहार्य कारणों से रिसर्च एसोसिएट, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और लैब टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है।

झज्जर में गैंगवार हत्या का खुलासा: एसटीएफ और पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए, पैरों में लगी गोली

एसटीएफ रोहतक और झज्जर पुलिस ने ढाकला गांव में हुई गैंगवार हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन में कैप्टन अमरिंदर: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले सियासी समीकरणों की हलचल तेज है। कैप्टन अमरिंदर की सोनिया गांधी के कार्यक्रम में मौजूदगी और भाजपा के अकाली दल से संभावित गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बयान दिया है।

कैथल: करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने बना रहे थे योजना, पुलिस ने पांच गिरफ्तार

करनाल में हुए बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने के लिए विरोधी पक्ष के साथ गैंगवार की तैयारी कर रहे पांच युवकों को सीआईए कलायत पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

हिसार: ईएसआईसी इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दाखिले के सत्यापन के बदले मांगी थे 40 हजार रुपये

हिसार के औद्योगिक क्षेत्र स्थित ईएसआईसी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार को एसीबी की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एचटीईटी 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियां घोषित, 26 और 27 दिसंबर को होगी, नोट करें शिफ्ट टाइमिंग

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को तीन अलग-अलग सत्रों में आयोजित होगी।

पंजाब दा करोड़पति: सीएम मान की युवाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता, 23 जिलों के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

मुख्यमंत्री मान की घोषणा के अनुसार, पंजाब के सभी 23 जिलों के 15 से 30 वर्ष की आयु के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के पहले विजेता को एक करोड़ रुपये इनाम मिलेगा।

पंजाब: कैश और मोबाइल लूटकर भाग रहे थे बदमाश, खेतों में पलटी कार; पुलिस ने धरे तीन आरोपी; दो फरार

पंजाब के बठिंडा में नकदी और मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाशों की कार हादसे का शिकार हो गई। कार में पांच आरोपी थी जिनमें से दो घायल हुए हैं और दो फरार हो गए।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय: दूसरे गेट पर छात्रों ने लगाया जाम, वाहनों से रास्ता रोका; सीएसओ से हुआ विवाद

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच आईडी कार्ड और वाहनों को लेकर विवाद बढ़ गया।

डीए मामला: पंजाब सरकार को सात दिसंबर तक देना होगा जवाब, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोला हाई कोर्ट?

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लंबित डीएम मामले में हाईकोर्ट सख्त है। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं।

जालंधर बस स्टैंड से दिनदहाड़े बुलेट चोरी: सीसीटीव में दिखे आरोपी, निहंगों के बाणे में थे आरोपी; देखें वीडियो

पंजाब के जालंधर में बुलेट बाइक की चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दो युवक दिनदहाड़े बुलेट को चोरी कर ले गए। वाहन मालिक बुलेट में चाबी छोड़कर चला गया था।

अमृतसर में बरामद हुई 15 करोड़ की हेरोइन: बिना नंबर की बाइक पर बैग लेकर जा रहा था युवक, गश्त पर थी पुलिस

पंजाब के अमृतसर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस गश्त के दौरान एक बिना नंबर की बाइक हादसे का शिकार हो गई। बाइक सवार युवक की जांच करने के बाद तीन किलो हेरोइन और हथियार बरामद हुए हैं।

जींद: फतेहगढ़ गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जुलाना के फतेहगढ़ गांव में सोमवार को एक 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।

यहाँ केवल शीर्षक और छोटा सारांश दिखाया जाता है, मूल लेख के लिंक के साथ। सभी अधिकार प्रकाशकों के पास हैं। 7:55 am IST पर अपडेट