State PCS PYQPrelims 2020

UPPCS · प्रश्न 98

निम्न में से कौन-से पदाधिकारियों को हटाने में संसद की कोई भूमिका नहीं होती है? 1. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों 2. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों 3. अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग 4. भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-

  1. केवल 1 तथा 2
  2. केवल 3 तथा 4
  3. केवल 1, 2 तथा 3
  4. केवल 3
उत्तर देखें और व्याख्या

उत्तर: (D) केवल 3

व्याख्या

उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश तथा नियंत्रक-महालेखापरीक्षक संसद के दोनों सदनों के समावेदन (विशेष बहुमत) से हटाए जाते हैं; संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय की जाँच के बाद हटाते हैं, इसमें संसद की भूमिका नहीं होती। अतः केवल 3।