Civil Services Examination · प्रश्न 34
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 लोकतंत्र के अधिकांश हिमायती भी यह सुझाने में बल्कि वाक्संयम बरतते रहे हैं कि लोकतंत्र स्वयं ही विकास को और समाज-कल्याण-संवृद्धि को बढ़ाता है — उनकी प्रवृत्ति इन्हें अच्छे किंतु सुस्पष्टतः अलग और व्यापक रूप से स्वतंत्र लक्ष्यों के रूप में देखने की हुई है। दूसरी ओर, लोकतंत्र के निंदक जिसे लोकतंत्र और विकास के बीच गम्भीर तनावों के रूप में देखते हैं, उस पर अपना निदानात्मक विचार व्यक्त करने के लिए काफ़ी इच्छुक प्रतीत हुए हैं। "मन बनाइए, आपको लोकतंत्र चाहिए, या इसकी जगह, आप विकास चाहते हैं" — बहुधा इस व्यावहारिक विभाजन वाले सिद्धांतवादी, कम-से-कम प्रारम्भ में, पूर्वी एशियाई देशों से आए, और जैसे-जैसे — 1970 व 1980 के दशकों के पूरे दौर में व बाद में भी — ये अनेक देश लोकतंत्र का अनुसरण किए बग़ैर आर्थिक विकास के संवर्धन में अत्यधिक कामयाब होते गए, उनके इस मत का प्रभाव बढ़ता गया है। इन मुद्दों के सम्बन्ध में हमें ख़ास ध्यान इन दोनों अंतर्विषयों पर देना पड़ेगा कि विकास किसे कहा जा सकता है और लोकतंत्र की व्याख्या क्या है (विशेषकर, मतदान और जन-विवेक की अपनी-अपनी भूमिकाओं के संदर्भ में)। विकास का मूल्यांकन, लोग जो जीवन जी पाते हैं और जिस वास्तविक स्वतंत्रता का वे उपभोग करते हैं, उससे पृथक् नहीं किया जा सकता। विकास, बिरले ही, सुविधा की निर्जीव वस्तुओं की संवृद्धि के आधार पर देखा जा सकता है, जैसे कि GNP (या व्यक्तिगत आमदनी), या औद्योगीकरण में वृद्धि — चाहे ये वास्तविक लक्ष्यों के साधनों के रूप में कितने ही महत्त्वपूर्ण हों। इनका मूल्य इस बात पर निर्भर करता है कि ये सम्बन्धित लोगों की ज़िंदगियों व उनकी स्वतंत्रता पर क्या प्रभाव डालते हैं, जो कि विकास के विचार का केंद्रबिन्दु होना ही चाहिए। यदि विकास को, अपेक्षाकृत अधिक व्यापक ढंग से, मनुष्य की ज़िंदगियों पर संकेन्द्रित कर समझा जाए, तो यह तत्काल स्पष्ट हो जाता है कि विकास व लोकतंत्र के बीच के सम्बन्ध को अंशतः उनके मूलभूत संयोजन के आधार पर देखा जाना चाहिए, न कि मात्र उनके बाह्य सम्पर्कों के द्वारा। यद्यपि अक्सर यह सवाल भी पूछा जाता रहा है कि क्या राजनैतिक स्वतंत्रता "विकास में सहायक" होती है, फिर भी हमें इस निर्णायक पहचान को नहीं भूलना चाहिए कि राजनैतिक स्वतंत्रताएँ एवं लोकतांत्रिक अधिकार विकास के "संघटक अवयवों" में से हैं। विकास हेतु इनकी प्रासंगिकता अप्रत्यक्षतः GNP की अभिवृद्धि में उनके योगदान के द्वारा प्रमाणित करने की आवश्यकता नहीं होती। परिच्छेद के अनुसार, विकास का अन्तिम मूल्यांकन/लक्ष्य/दृष्टि क्या होना चाहिए?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) उस वास्तविक स्वतंत्रता का विस्तार जिसका नागरिक उपभोग करते हैं।
मुख्य विचार: अनुच्छेद 2 में देखें कि लेखक ने किस तत्व को 'विकास के विचार का केंद्रबिन्दु' बताया है। परिच्छेद से प्रमाण: अनुच्छेद 2 स्पष्ट कहता है कि विकास का मूल्यांकन 'लोग जो जीवन जी पाते हैं और जिस वास्तविक स्वतंत्रता का वे उपभोग करते हैं, उससे पृथक् नहीं किया जा सकता', जबकि GNP, आमदनी व औद्योगीकरण मात्र साधन हैं। विकल्प a, b, c का निरसन: विकल्प (a), (b) व (c) आय, GNP व उपभोग तक सीमित हैं। परिणाम: विकास का अंतिम मूल्यांकन नागरिकों द्वारा उपभोग की जाने वाली वास्तविक स्वतंत्रता का विस्तार है। सही उत्तर: (d) उस वास्तविक स्वतंत्रता का विस्तार जिसका नागरिक उपभोग करते हैं।
