Civil Services Examination · प्रश्न 36
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 3 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के उदारीकरण के साथ प्रतियोगिता नियम की आवश्यकता और संपुष्ट हो जाती है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रभाव सदैव प्रतियोगिता के पक्ष में नहीं होता। बहुधा, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, किसी घरेलू प्रतिष्ठान का अधिग्रहण कर अथवा किसी प्रतिष्ठान के साथ संयुक्त उद्यम की स्थापना कर, एक विदेशी निगम का रूप ले लेता है। इस प्रकार का अधिग्रहण करने से विदेशी निवेशक प्रतियोगिता को पर्याप्त रूप से कम कर सकता है और संगत बाज़ार में प्रबल स्थान हासिल कर सकता है और इस प्रकार ऊँची कीमतें प्रभारित कर सकता है। दूसरा वह दृश्य है जहाँ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के उदारीकरण के अनुगमन में दो भिन्न बहुराष्ट्रीय कम्पनियों (MNCs) के संबद्ध पक्ष एक विशेष विकासशील अर्थव्यवस्था में एक दूसरे के साथ प्रतियोगिता में स्थापित हुए हों। बाद में, जनक कम्पनियों का, जो विदेश में हैं, विलय हो जाता है। जब कम्पनियों के संबद्ध पक्ष स्वतंत्र नहीं रह जाते, मेज़बान देश में प्रतियोगिता वास्तव में समाप्त हो सकती है और उत्पादों की कीमतों में कृत्रिम स्फीति आ सकती है। बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा किए गए अधिग्रहणों और विलयनों के इन अधिकांश विपरीत परिणामों को काफ़ी हद तक, एक प्रभावी प्रतियोगिता नियम को लागू कर, टाला जा सकता है। साथ ही, एक ऐसी अर्थव्यवस्था, जिसने एक प्रभावी प्रतियोगिता नियम को कार्यान्वित किया हो, इसे कार्यान्वित न करने वाली अर्थव्यवस्था की तुलना में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित कर पाने के लिए बेहतर स्थिति में होती है। ऐसा केवल इसलिए नहीं है कि ज़्यादातर बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से अपने गृह देश में इस प्रकार के नियम के प्रचालन के अभ्यस्त हो जाने और इस प्रकार के मामलों से निबटने में सक्षम होने की प्रत्याशा की जाती है, अपितु इसलिए भी, कि बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ भी प्रतियोगिता के प्राधिकरणों से यह प्रत्याशा रखती हैं कि वे घरेलू और विदेशी प्रतिष्ठानों के बीच समस्तरीय दशाओं पर प्रतियोगिता सुनिश्चित करेंगे। इस परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह वांछनीय है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रभाव प्रतियोगिता के पक्ष में हो। 2. विदेशी निवेशकों के प्रवेश से, आवश्यक रूप से, घरेलू बाज़ारों की कीमतों में स्फीति आती है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) केवल 1
मुख्य विचार: परिच्छेद 3 के आधार पर कथन 1 और 2 की जाँच करें। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार प्रतियोगिता नियम इसलिए आवश्यक है क्योंकि 'प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रभाव सदैव प्रतियोगिता के पक्ष में नहीं होता' ⇒ यह वांछनीय है कि FDI का प्रभाव प्रतियोगिता के पक्ष में हो (कथन 1 सही है)। कथन 2 की जाँच: परिच्छेद कहता है कि कीमतों में स्फीति 'आ सकती है' और प्रभावी प्रतियोगिता नियम से इसे 'टाला जा सकता है' ⇒ अतः 'आवश्यक रूप से' (invariably) स्फीति आना गलत है (कथन 2 गलत है)। परिणाम: केवल कथन 1 सही है। सही उत्तर: (a) केवल 1
