Civil Services Examination · प्रश्न 61
निर्देश: नीचे दिए गए परिच्छेद में दी गई सूचना पर विचार कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए: पाँच विषयों, जैसे कि अर्थशास्त्र, इतिहास, सांख्यिकी, अंग्रेज़ी और गणित, पर एक सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक अतिथि व्याख्यानों का इंतज़ाम करना है। प्रत्येक दिन केवल एक व्याख्यान का इंतज़ाम किया जा सकता है। अर्थशास्त्र को मंगलवार को अनुसूचित नहीं किया जा सकता। इतिहास का अतिथि प्राध्यापक केवल मंगलवार को उपलब्ध है। गणित का व्याख्यान, अर्थशास्त्र के व्याख्यान के दिन के ठीक अगले दिन ही अनुसूचित करना है। अंग्रेज़ी का व्याख्यान अर्थशास्त्र के व्याख्यान वाले दिन के ठीक एक दिन पहले अनुसूचित करना है। गणित के व्याख्यान के पहले कौन-सा व्याख्यान अनुसूचित है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) अर्थशास्त्र
दिया गया है: परिच्छेद में सीधे दिया गया है कि 'गणित का व्याख्यान, अर्थशास्त्र के व्याख्यान के दिन के ठीक अगले दिन ही अनुसूचित करना है'। प्रत्यक्ष निष्कर्ष: यदि गणित, अर्थशास्त्र के ठीक अगले दिन है ⇒ तो गणित के ठीक पहले अर्थशास्त्र का व्याख्यान है (शुक्रवार से पहले गुरुवार को)। तालिका से पुष्टि: गुरुवार को अर्थशास्त्र और शुक्रवार को गणित है। परिणाम: गणित के व्याख्यान के पहले अर्थशास्त्र अनुसूचित है। सही उत्तर: (a) अर्थशास्त्र
