Civil Services Examination · प्रश्न 59
निर्देश: नीचे दिए गए परिच्छेद में दी गई सूचना पर विचार कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए: पाँच विषयों, जैसे कि अर्थशास्त्र, इतिहास, सांख्यिकी, अंग्रेज़ी और गणित, पर एक सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक अतिथि व्याख्यानों का इंतज़ाम करना है। प्रत्येक दिन केवल एक व्याख्यान का इंतज़ाम किया जा सकता है। अर्थशास्त्र को मंगलवार को अनुसूचित नहीं किया जा सकता। इतिहास का अतिथि प्राध्यापक केवल मंगलवार को उपलब्ध है। गणित का व्याख्यान, अर्थशास्त्र के व्याख्यान के दिन के ठीक अगले दिन ही अनुसूचित करना है। अंग्रेज़ी का व्याख्यान अर्थशास्त्र के व्याख्यान वाले दिन के ठीक एक दिन पहले अनुसूचित करना है। सप्ताह में कौन-सा व्याख्यान अंतिम है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) गणित
दिया गया है: मंगलवार = इतिहास, तथा (अंग्रेज़ी, अर्थशास्त्र, गणित) तीन लगातार दिनों में हैं। बुध–गुरु–शुक्र क्रम: मंगलवार व्यस्त होने से यह त्रिक बुधवार (अंग्रेज़ी), गुरुवार (अर्थशास्त्र) और शुक्रवार (गणित) को आता है। अंतिम व्याख्यान: सप्ताह के अंतिम दिन (शुक्रवार) को गणित का व्याख्यान है। परिणाम: सप्ताह में अंतिम व्याख्यान गणित है। सही उत्तर: (c) गणित
