UPSC PYQPrelims 2012

Civil Services Examination · प्रश्न 56

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 विशिष्ट पश्चिमी उदारवादी संदर्भ में, लोकतंत्र का और गहरा होना 'उदारवादी मूल्यों' के समेकन की ओर ले जाता है। भारतीय संदर्भ में, लोकतंत्रीकरण लोगों की वृहत्तर भागीदारी में परिणत होता है, जिसमें लोग 'व्यक्तियों' के रूप में नहीं, जो कि उदारवादी चिंतन का मुख्य विषय है, बल्कि समुदायों या समूहों के रूप में शामिल होते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में व्यक्ति 'व्यष्टिक' व्यक्तियों के रूप में नहीं, बल्कि धर्म या जाति की पहचान के आधार पर बने आद्य समुदायों के सदस्यों के रूप में शामिल हो रहे हैं। सामुदायिक-पहचान एक नियंत्रक बल होती प्रतीत होती है। अतः यह आश्चर्यजनक नहीं है, कि तथा-कथित परिधीय समूह राजनैतिक प्रक्रियाओं में शामिल होते समय अपनी पहचानों को सामाजिक समूहों (जाति, धर्म या पंथ) से, जिनके वे सदस्य हैं, जोड़ कर बनाए रखना जारी रखते हैं, यद्यपि उन सभी के राजनैतिक लक्ष्य न्यूनाधिक समान बने रहते हैं। भारत में लोकतंत्र ने उपांतीय लोगों की राजनैतिक आवाज़ को सुस्पष्ट करने में सहायता कर, 'सामाजिक निकोचों को शिथिल करने' की ओर प्रेरित किया है और उपांतीय लोगों को यह शक्ति प्रदान की है कि वे जिन सामाजिक-आर्थिक दशाओं में हैं उन्हें सुधारने की अपनी योग्यता के बारे में आश्वस्त हों। यह एक महत्त्वपूर्ण राजनैतिक प्रक्रिया है जो, लोक-शासन के लोकतांत्रिक ढाँचे के अंदर, उच्चतर जाति के अभिजनों से विभिन्न उपाश्रित समूहों में सार्थक शक्ति-हस्तांतरण करने के माध्यम से एक मूक क्रांति का कारण बनी थी। वह "मूक क्रांति" क्या है जो भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया में घटित हुई है?

  1. राजनीतिक प्रक्रियाओं में जाति एवं वर्ग सोपानों की असंगतता।

  2. मतदान व्यवहार एवं प्रतिरूपों में सामाजिक निकोचों का ढीला होना।

  3. उच्चतर जाति अभिजन से उपाश्रित समूहों में शक्ति-हस्तांतरण के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन।

  4. इस संदर्भ में सभी उपर्युक्त कथन (a), (b) और (c) सही हैं।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) उच्चतर जाति अभिजन से उपाश्रित समूहों में शक्ति-हस्तांतरण के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के अंतिम वाक्य में 'मूक क्रांति' की परिभाषा देखें। परिच्छेद से प्रमाण: अंतिम वाक्य स्पष्ट कहता है कि यह प्रक्रिया 'उच्चतर जाति के अभिजनों से विभिन्न उपाश्रित समूहों में सार्थक शक्ति-हस्तांतरण करने के माध्यम से एक मूक क्रांति का कारण बनी थी'। विकल्प a, b, d का निरसन: कथन (a) परिच्छेद के विपरीत है और (b) इसे केवल 'मतदान व्यवहार' से जोड़ता है जो परिच्छेद में नहीं है। परिणाम: विकल्प (c) सही है। सही उत्तर: (c) उच्चतर जाति अभिजन से उपाश्रित समूहों में शक्ति-हस्तांतरण के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन।

उत्तर समझाने वाला चित्र