UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 39

मैन्ग्रोव वनों में प्रति वर्ष प्रति एकड़ टनों पत्तियाँ झड़ सकती हैं; कवक और जीवाणु पत्तियों के इस ढेर का अपघटन कर उनका उपभोग कर जाते हैं, उन्हें नन्हीं कृमियाँ और क्रस्टेशियाई खा जाते हैं, जो तत्पश्चात् छोटी मछलियों का भोजन बनती हैं, फिर ये भी बड़ी मछलियों, पक्षियों और मगरों का भोजन बन जाती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उपर्युक्त कथन का सर्वाधिक तार्किक अनुमान (इनफेरेंस) है?

  1. मैन्ग्रोव वनों के बिना तटीय क्षेत्रों में आहार शृंखलाएँ नहीं बन सकतीं।

  2. मैन्ग्रोव वन सभी समुद्री पारितंत्रों (ईकोसिस्टम्स) के अनिवार्य घटक हैं।

  3. कतिपय समुद्रतटीय खाद्य शृंखलाओं में मैन्ग्रोव वनों की निर्णायक भूमिका होती है।

  4. समुद्री वनस्पतिजात और प्राणिजात का संघटन मुख्यतः मैन्ग्रोव वनों द्वारा निर्धारित होता है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) कतिपय समुद्रतटीय खाद्य शृंखलाओं में मैन्ग्रोव वनों की निर्णायक भूमिका होती है।

व्याख्या

दिया है / मुख्य विचार: कथन में मैन्ग्रोव की पत्तियों से शुरू होकर कवक/जीवाणु, कृमियों/क्रस्टेशियाई, छोटी मछलियों और बड़ी मछलियों/पक्षियों/मगरों तक की आहार शृंखला बताई गई है। अतिवादी विकल्पों का निरसन: (a) 'नहीं बन सकतीं', (b) 'सभी समुद्री पारितंत्रों', और (d) 'मुख्यतः निर्धारित' अतिवादी सामान्यीकरण हैं। चरण 3 (अनुमान (c) की पुष्टि): चूँकि मैन्ग्रोव पत्तियाँ इस तटीय आहार शृंखला का आधार हैं, अतः कुछ समुद्रतटीय खाद्य शृंखलाओं में मैन्ग्रोव वनों की निर्णायक भूमिका होती है। परिणाम: विकल्प (c) सर्वाधिक तार्किक अनुमान है। सही उत्तर: (c) कतिपय समुद्रतटीय खाद्य शृंखलाओं में मैन्ग्रोव वनों की निर्णायक भूमिका होती है।

उत्तर समझाने वाला चित्र