UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 41

परिच्छेद – 1: जलवायु परिवर्तन के कारण फसलों की उपज में रुकावट और क़ीमतों में वृद्धि होने की वज़ह से, पूरे विश्व में बहुत सारे लोग पहले से ही भुखमरी का शिकार हैं। और जलवायु परिवर्तन के कारण केवल खाद्य ही नहीं बल्कि पोषक-तत्त्व भी अपर्याप्त होते जा रहे हैं। जैसे-जैसे फसलों की उपज और जीविका पर ख़तरे की स्थिति बन रही है, सबसे गरीब समुदायों को ही, भुखमरी और कुपोषण के बढ़ने के समेत, जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से ग्रस्त होना पड़ेगा। दूसरी ओर, ग़रीबी जलवायु परिवर्तन की कारक है, क्योंकि निराशोन्मत समुदाय अपनी वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संसाधनों के अधारणीय (अनसस्टेनेबल) उपयोग का आश्रय लेते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा, उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक उपनिगमन (कोरोलरी) है?

  1. सरकार को ग़रीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए अधिक निधियों का आबंटन करना चाहिए और निर्धन समुदायों को दिए जाने वाले खाद्य उपदानों (सब्सिडीज़) में वृद्धि करनी चाहिए।

  2. निर्धनता तथा जलवायु के प्रभाव एक-दूसरे को बढ़ावा देते हैं और इसलिए हमें अपनी खाद्य प्रणालियों की पुनर्कल्पना करनी होगी।

  3. विश्व के सभी देशों को ग़रीबी और कुपोषण से लड़ने के लिए एकजुट होना ही चाहिए और ग़रीबी को एक सार्वभौम समस्या की भाँति देखना चाहिए।

  4. हमें तुरन्त अधारणीय (अनसस्टेनेबल) कृषि पद्धतियों को बंद कर देना चाहिए और खाद्य क़ीमतों को नियंत्रित करना चाहिए।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) निर्धनता तथा जलवायु के प्रभाव एक-दूसरे को बढ़ावा देते हैं और इसलिए हमें अपनी खाद्य प्रणालियों की पुनर्कल्पना करनी होगी।

व्याख्या

दिया है / मुख्य विचार: परिच्छेद दोतरफा संबंध दिखाता है — जलवायु परिवर्तन से गरीबों में भुखमरी व कुपोषण बढ़ता है, और दूसरी ओर गरीबी संसाधनों के अधारणीय उपयोग से जलवायु परिवर्तन को बढ़ाती है। चक्र का संश्लेषण: इस प्रकार निर्धनता और जलवायु के प्रभाव एक-दूसरे को बढ़ावा देते हैं। अन्य विकल्प: (a) केवल सब्सिडी की बात करता है, (c) में जलवायु परिवर्तन का उल्लेख ही नहीं है, और (d) तात्कालिक मूल्य नियंत्रण तक सीमित है। परिणाम: विकल्प (b) सर्वाधिक तार्किक उपनिगमन है। सही उत्तर: (b) निर्धनता तथा जलवायु के प्रभाव एक-दूसरे को बढ़ावा देते हैं और इसलिए हमें अपनी खाद्य प्रणालियों की पुनर्कल्पना करनी होगी।

उत्तर समझाने वाला चित्र