UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 43

परिच्छेद – 3: खुले में मलत्याग अनर्थकारी हो सकता है, जब यह अति सघन आबादी वाले क्षेत्रों में व्यवहार में लाया जा रहा हो, जहाँ मानव मल को फसलों, कुओं, खाद्य सामग्रियों और बच्चों के हाथों से दूर रखना असंभव होता है। भौम जल (ग्राउन्डवाटर) भी खुले में किए गए मलत्याग से संदूषित हो जाता है। आहार में गए अनेक रोगाणु और कृमियाँ बीमारियाँ फैलाते हैं। वे शरीर को कैलोरियों और पोषक-तत्त्वों का अवशोषण करने लायक नहीं रहने देते। भारत के लगभग आधे बच्चे कुपोषित बने रहते हैं। उनमें से लाखों, उन रोग-दशाओं से मर जाते हैं जिनसे बचाव सम्भव था। अतिसार (डायरिया) के कारण भारतीयों के शरीर औसत रूप से उन लोगों से छोटे हैं जो अपेक्षाकृत ग़रीब देशों के हैं, जहाँ लोग खाने में अपेक्षाकृत कम कैलोरियाँ लेते हैं। न्यून-भार (अंडरवेट) माताएँ ऐसे अविकसित (स्टंटेड) बच्चे पैदा करती हैं जो आसानी से बीमारी का शिकार हो सकते हैं और अपनी पूरी संज्ञानात्मक संभावनाओं (कोग्निटिव पोटेंशियल) को विकसित करने में असफल रह सकते हैं। जो रोगाणु पर्यावरण में निर्मुक्त हो जाते हैं वे न केवल अमीर और ग़रीब, बल्कि शौचालयों का प्रयोग करने वालों को भी, एकसमान हानि पहुँचाते हैं। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा, सबसे निर्णायक अनुमान (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?

  1. भारत की केंद्रीय और राज्य सरकारों के पास इतने पर्याप्त संसाधन नहीं हैं कि प्रत्येक घर के लिए एक शौचालय सुलभ करा सकें।

  2. खुले में मलत्याग भारत की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण लोक स्वास्थ्य समस्या है।

  3. खुले में मलत्याग, भारत के कार्यबल (वर्क-फोर्स) की मानव-पूँजी (ह्यूमन कैपिटल) में ह्रास लाता है।

  4. खुले में मलत्याग सभी विकासशील देशों की लोक स्वास्थ्य समस्या है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) खुले में मलत्याग, भारत के कार्यबल (वर्क-फोर्स) की मानव-पूँजी (ह्यूमन कैपिटल) में ह्रास लाता है।

व्याख्या

दिया है / मुख्य विचार: परिच्छेद दर्शाता है कि खुले में मलत्याग से भारत के बच्चों में कुपोषण, शारीरिक बौनापन, बीमारी और अपनी पूरी संज्ञानात्मक क्षमता (cognitive potential) विकसित न कर पाने की समस्या होती है। मानव-पूँजी से संबंध: नागरिकों का शारीरिक स्वास्थ्य और संज्ञानात्मक क्षमता ही देश के कार्यबल की 'मानव-पूँजी' (human capital) का निर्माण करते हैं। अन्य विकल्प: (a) सरकारी संसाधनों का उल्लेख नहीं है; (b) 'सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण' और (d) 'सभी विकासशील देशों' अतिवादी हैं। परिणाम: खुले में मलत्याग भारत के कार्यबल की मानव-पूँजी में ह्रास लाता है। सही उत्तर: (c) खुले में मलत्याग, भारत के कार्यबल (वर्क-फोर्स) की मानव-पूँजी (ह्यूमन कैपिटल) में ह्रास लाता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र