UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 47

परिच्छेद – 6: सरकारों को ऐसे कदम उठाने पड़ सकते हैं जो अन्यथा व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों का अतिलंघन करते हैं, जैसे किसी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध उसकी भूमि का अधिग्रहण करना, या किसी भवन-निर्माण की अनुमति देने से इनकार करना, किन्तु जिस बृहत्तर लोकहित के लिए ऐसा किया जाता है, उसे जनता (संसद्) द्वारा प्राधिकृत किया जाना आवश्यक है। प्रशासन के विवेकाधिकार को समाप्त किया जा सकता है। चूँकि, सरकार को अनेकों कार्य करने पड़ रहे हैं, इस अधिकार को सीमा में रखना निरन्तर कठिन होता जा रहा है। जहाँ विवेकाधिकार का प्रयोग करना होता है, वहाँ उस अधिकार के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियम एवं रक्षोपाय अवश्य होने चाहिए। ऐसी व्यवस्था की युक्ति करनी होगी, जो विवेकाधिकारों के दुरुपयोग को, यदि रोक न सके, तो न्यूनतम ही कर सके। सरकारी कार्य मान्य नियमों और सिद्धान्तों के ढाँचे के अन्तर्गत ही किए जाने चाहिए, तथा निर्णय समान रूप तथा पूर्वानुमेय (प्रिडिक्टेबल) होने चाहिए। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सी, सर्वाधिक तार्किक धारणा बनाई जा सकती है?

  1. सरकार को प्रशासन के सभी विषयों पर हमेशा विस्तृत विवेकाधिकार दिया जाना चाहिए।

  2. प्राधिकार के अनन्य विशेषाधिकार के प्रभावी होने की अपेक्षा, नियमों और रक्षोपायों की सर्वोच्चता अभिभावी होनी चाहिए।

  3. संसदीय लोकतंत्र तभी संभव है यदि सरकार को अपेक्षाकृत अधिक विस्तृत विवेकाधिकार प्राप्त हों।

  4. उपर्युक्त में से कोई भी कथन ऐसी तार्किक धारणा नहीं है जो इस परिच्छेद से बनाई जा सके।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) प्राधिकार के अनन्य विशेषाधिकार के प्रभावी होने की अपेक्षा, नियमों और रक्षोपायों की सर्वोच्चता अभिभावी होनी चाहिए।

व्याख्या

दिया है / मुख्य विचार: परिच्छेद तर्क देता है कि प्रशासन के विवेकाधिकार को समाप्त किया जाना चाहिए या दुरुपयोग रोकने के लिए उसे मान्य नियमों, सिद्धांतों और रक्षोपायों के ढाँचे में रखा जाना चाहिए। चरण 2 (विकल्प (a) और (c) का निरसन): (a) और (c) दोनों सरकार को विस्तृत विवेकाधिकार देने की बात करते हैं, जो परिच्छेद के ठीक विपरीत है। चरण 3 (विकल्प (b) की पुष्टि): सरकारी कार्य को नियमों और रक्षोपायों के अधीन रखने की माँग में यही धारणा निहित है कि प्राधिकार के अनन्य विवेकाधिकार की अपेक्षा नियमों और रक्षोपायों की सर्वोच्चता होनी चाहिए। परिणाम: विकल्प (b) सर्वाधिक तार्किक धारणा है। सही उत्तर: (b) प्राधिकार के अनन्य विशेषाधिकार के प्रभावी होने की अपेक्षा, नियमों और रक्षोपायों की सर्वोच्चता अभिभावी होनी चाहिए।

उत्तर समझाने वाला चित्र