UPSC PYQPrelims 2017

Civil Services Examination · प्रश्न 23

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद—3 लोकतांत्रिक राज्य में, जहाँ लोगों में उच्च कोटि की राजनीतिक परिपक्वता होती है, सर्वसत्ताधारी विधिनिर्माता निकाय के संकल्प और जनता के संगठित संकल्प में बिरले ही संघर्ष होता है। उपर्युक्त परिच्छेद का क्या निहितार्थ है?

  1. लोकतंत्र में, संप्रभुता के वास्तविक पालन में, बल प्रमुख तथ्य होता है।

  2. परिपक्व लोकतंत्र में, संप्रभुता के वास्तविक पालन में, बल एक बड़ी सीमा तक प्रमुख तथ्य होता है।

  3. परिपक्व लोकतंत्र में, संप्रभुता के वास्तविक पालन में, बल का प्रयोग अप्रासंगिक है।

  4. परिपक्व लोकतंत्र में, संप्रभुता के वास्तविक पालन में, बल घटकर एक उपांतिक तथ्य (मार्जिनल फेनॉमिनान) रह जाता है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) परिपक्व लोकतंत्र में, संप्रभुता के वास्तविक पालन में, बल घटकर एक उपांतिक तथ्य (मार्जिनल फेनॉमिनान) रह जाता है।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के अनुसार उच्च राजनीतिक परिपक्वता वाले लोकतंत्र में विधिनिर्माता निकाय और जनता के संकल्प में 'बिरले ही' संघर्ष होता है। परिच्छेद विश्लेषण: चूँकि संघर्ष 'बिरले ही' (बहुत कम) होता है, अतः संप्रभुता के पालन में बल का प्रयोग भी बहुत सीमित रह जाता है। विकल्प उन्मूलन: (a) और (b) बल को 'प्रमुख तथ्य' बताते हैं जो विपरीत है; (c) बल को पूर्णतः 'अप्रासंगिक' कहता है जबकि 'बिरले ही' शब्द शून्य संघर्ष नहीं दर्शाता। निष्कर्ष: परिपक्व लोकतंत्र में संप्रभुता के वास्तविक पालन में बल घटकर एक उपांतिक तथ्य रह जाता है। सही उत्तर: (d) परिपक्व लोकतंत्र में, संप्रभुता के वास्तविक पालन में, बल घटकर एक उपांतिक तथ्य (मार्जिनल फेनॉमिनान) रह जाता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र