UPSC PYQPrelims 2017

Civil Services Examination · प्रश्न 26

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद—6 तकनीकी प्रगति में निहित मानव-जाति के लिए सबसे बड़ा वरदान, निश्चित रूप से, भौतिक सम्पदा का संचय नहीं है। किसी व्यक्ति के द्वारा जीवन में इनकी जितनी मात्रा का वास्तविक रूप में उपभोग किया जा सकता है, वह बहुत अधिक नहीं है। किन्तु फुरसत के समय के उपभोग की संभावनाएँ उसी संकीर्ण सीमा तक सीमित नहीं हैं। जिन्होंने फुरसत के समय के उपहार के सदुपयोग का कभी अनुभव नहीं किया है, वे लोग इसका दुरुपयोग कर सकते हैं। फिर भी, समाजों की एक अल्पसंख्या द्वारा फुरसत के समय का रचनात्मक उपयोग किया जाना ही आदिम स्तर के बाद सभी मानव-प्रगति का मुख्य प्रेरणास्रोत रहा है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. फुरसत के समय को लोग सदैव उपहार के रूप में देखते हैं तथा इसका उपयोग और अधिक भौतिक सम्पदा अर्जित करने के लिए करते हैं। 2. कुछ लोगों द्वारा फुरसत के समय का, नूतन और मौलिक चीजों के उत्पादन के लिए, उपयोग किया जाना ही मानव-प्रगति का मुख्य स्रोत रहा है। इनमें से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) केवल 2

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद भौतिक सम्पदा के सीमित उपभोग की तुलना एक अल्पसंख्या द्वारा फुरसत के समय के रचनात्मक उपयोग (जो मानव-प्रगति का मुख्य प्रेरणास्रोत है) से करता है। पूर्वधारणा 1 की जाँच: परिच्छेद फुरसत के समय को भौतिक सम्पदा के संचय से अलग रखता है और बताता है कि अनुभवहीन लोग इसका दुरुपयोग कर सकते हैं ⇒ पूर्वधारणा 1 अवैध है। पूर्वधारणा 2 की जाँच: अंतिम वाक्य के अनुसार 'अल्पसंख्या द्वारा फुरसत के समय का रचनात्मक उपयोग ही सभी मानव-प्रगति का मुख्य प्रेरणास्रोत रहा है' ⇒ पूर्वधारणा 2 वैध है। निष्कर्ष: केवल पूर्वधारणा 2 वैध है। सही उत्तर: (b) केवल 2

उत्तर समझाने वाला चित्र