UPSC PYQPrelims 2017

Civil Services Examination · प्रश्न 27

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद—7 इस अभिकथन में किंचित् से कहीं अधिक सच्चाई है कि "सामयिक घटनाओं की बुद्धिमत्तापूर्ण व्याख्या के लिए प्राचीन इतिहास का कार्यसाधक ज्ञान होना आवश्यक है"। किन्तु जिस बुद्धिमान ने समझदारी के ये शब्द कहे थे, उसने विशेष रूप से इतिहास की प्रसिद्ध लड़ाइयों के अध्ययन से होने वाले फायदों पर अवश्य ही कुछ-न-कुछ कहा होगा, क्योंकि इनमें हममें से उनके लिए सबक शामिल हैं जो नेतृत्व करते हैं या नेता बनने की अभिलाषा रखते हैं। इस तरह के अध्ययन से कुछ ऐसे गुण और विशेषताएँ उद्घाटित होंगी, जिनसे विजेताओं के लिए जीत परिचालित हुई—और वे कतिपय कमियाँ भी, जिनके कारण हारने वालों की हार हुई; और विद्यार्थी यह देखेगा कि यही प्रतिरूप सदियों से लगातार, बार-बार पुनर्घटित होता है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. इतिहास की प्रसिद्ध लड़ाइयों का अध्ययन हमें आधुनिक युद्धस्थिति को समझने में सहायता करेगा। 2. जो भी नेतृत्व की इच्छा रखता है, उसके लिए इतिहास का अध्ययन अनिवार्य है। इनमें से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) न तो 1 और न ही 2

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के अनुसार इतिहास की प्रसिद्ध लड़ाइयों के अध्ययन से नेतृत्व की अभिलाषा रखने वालों को विजेताओं के गुणों और हारने वालों की कमियों के बारे में उपयोगी सबक (फायदे) मिलते हैं। पूर्वधारणा 1 की जाँच: परिच्छेद नेतृत्व के गुणों की बात करता है, 'आधुनिक युद्धस्थिति' (modern warfare) को समझने की नहीं ⇒ पूर्वधारणा 1 अवैध है। पूर्वधारणा 2 की जाँच: परिच्छेद प्रसिद्ध लड़ाइयों के अध्ययन के 'फायदों' (benefits) का उल्लेख करता है, यह नहीं कहता कि नेता बनने की इच्छा रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए इतिहास का अध्ययन 'अनिवार्य' (essential) है ⇒ पूर्वधारणा 2 भी अवैध है। निष्कर्ष: न तो पूर्वधारणा 1 और न ही 2 वैध है। सही उत्तर: (d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर समझाने वाला चित्र