Civil Services Examination · प्रश्न 56
परिच्छेद—8 एकधान्य कृषि करने में बड़े जोखिम हैं। कोई एकमात्र रोग या पीड़क विश्वभर के खाद्य उत्पादन की कतारों का समूल नाश कर सकता है, एक भयप्रद सम्भावना यह है कि इसकी बढ़ती हुई और अपेक्षाकृत धनाढ्य जनसंख्या 2050 तक 70% और अधिक खाद्य का उपभोग करेगी। परिवर्तित होती जलवायु से ये जोखिम और अधिक बढ़ गए हैं। जैसे-जैसे ग्रह गर्म होगा और मानसून वर्षा में तीव्रता आएगी, एशिया की कृषिभूमियाँ बाढ़ग्रस्त हो जाएँगी। उत्तरी अमेरिका को अधिक गहन सूखे का सामना करना होगा और फसल के रोग नए परिमाणों तक विस्तारित हो जाएँगे। निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक, तर्कसंगत और निर्णायक संदेश इस परिच्छेद द्वारा दिया गया है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) फसल आनुवंशिक विविधता को सुरक्षित रखना जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के विरुद्ध बीमा है।
दिया गया है: परिच्छेद—8 चेतावनी देता है कि एकधान्य कृषि (Monoculture) में बड़े जोखिम हैं क्योंकि एक ही रोग या कीट पूरे खाद्य उत्पादन को नष्ट कर सकता है, और जलवायु परिवर्तन (बाढ़, सूखा, नए अक्षांशों में रोग) इन जोखिमों को और बढ़ा देता है। निर्णायक संदेश का निर्धारण: चूँकि एकधान्य कृषि (आनुवंशिक एकरूपता) जलवायु परिवर्तन और रोगों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए फसल आनुवंशिक विविधता को सुरक्षित रखना ही इसके विरुद्ध सुरक्षा कवच (बीमा) है। अन्य विकल्पों का निरसन: (b) एकधान्य कृषि को एकमात्र उपाय बताता है जो परिच्छेद के विपरीत है; (c) जीएम फसलों की बात करता है जिसका उल्लेख नहीं है; (d) एशिया व उत्तरी अमेरिका को 'सबसे बुरी तरह आक्रांत' बताता है जो अतिशयोक्ति है। सही उत्तर: (a) फसल आनुवंशिक विविधता को सुरक्षित रखना जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के विरुद्ध बीमा है।
