Civil Services Examination · प्रश्न 54
परिच्छेद—6 भारत की शिक्षा प्रणाली उस व्यापक शिक्षा प्रणाली के नमूने पर बनी है जो यूरोप में 19वीं शताब्दी में विकसित हुई और बाद में विश्व में फैल गई। इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि बच्चों को 'अच्छे' नागरिक और उत्पादक श्रमिक के रूप में अनुकूलित किया जाए। यह व्यवस्था औद्योगिक युग के लिए उपयुक्त थी जिसमें सीमित दक्षतावाले अनुपालनकर्ता श्रमिकों की लगातार पूर्ति की माँग थी। हमारे शिक्षण संस्थान ऐसे कारखानों की तरह हैं जिनमें घंटियाँ होती हैं, वर्दियाँ होती हैं और शिक्षार्थियों के जत्थे तैयार किए जाते हैं, ऐसे शिक्षार्थी जो अनुपालन के लिए ही बनाए जा रहे हैं। किन्तु, आर्थिक दृष्टिकोण से वर्तमान वातावरण पूर्णतः भिन्न है। यह एक जटिल, अस्थिर एवं भूमंडलीय रूप से अंतःसंबंधित संसार है। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. भारत अपनी त्रुटिपूर्ण शिक्षा प्रणाली के कारण तत्त्वतः विकासशील देश बना हुआ है। 2. आज के शिक्षार्थियों के लिए नए युग के कौशल-समूह प्राप्त करना आवश्यक है। 3. काफी संख्या में भारतीय शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ विकसित देशों में जाते हैं क्योंकि वहाँ की शिक्षा प्रणालियाँ उन समाजों का पूर्ण प्रतिबिम्ब हैं जिनमें वे कार्य करती हैं। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) केवल 2
दिया गया है: परिच्छेद—6 में 19वीं शताब्दी की औद्योगिक शिक्षा प्रणाली ('सीमित दक्षतावाले अनुपालनकर्ता') की तुलना आज के 'जटिल, अस्थिर एवं भूमंडलीय रूप से अंतःसंबंधित' आर्थिक वातावरण से की गई है। पूर्वधारणा 1 की जाँच: भारत के विकासशील बने रहने का कारण शिक्षा प्रणाली को नहीं बताया गया है (1 अवैध)। पूर्वधारणा 2 की जाँच: चूँकि पुरानी प्रणाली केवल औद्योगिक युग के लिए 'सीमित दक्षता' देती थी जबकि आज का आर्थिक वातावरण जटिल और भिन्न है, इसलिए आज के शिक्षार्थियों को नए युग के कौशल-समूह प्राप्त करना आवश्यक है (2 वैध)। पूर्वधारणा 3 की जाँच: विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने का परिच्छेद में कोई उल्लेख नहीं है (3 अवैध)। सही उत्तर: (b) केवल 2
