UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 28

परिच्छेद – 6 भारत में तपेदिक (TB) संक्रमित बहुसंख्य लोग निर्धन हैं और उनको पर्याप्त पोषण, उपयुक्त आवास का अभाव है और बचाव के बारे में उनकी समझ न के बराबर है। ऐसे में, तपेदिक परिवारों का सर्वनाश कर देता है, निर्धनों को और निर्धन बनाता है, खास तौर पर महिलाओं और बच्चों को ग्रस्त करता है, और उन्हें निर्वासन और रोज़गार की बर्बादी की ओर ले जाता है। सच्चाई यह है कि यदि तपेदिक उन्हें न भी मारे, तब भी भूख और ग़रीबी से वे मर जाएँगे। दूसरी सच्चाई यह है कि इसका गहरा बैठा हुआ लांछन, परामर्श का अभाव, महँगा उपचार और साधन-प्रदाताओं तथा परिवार से पर्याप्त संबल का अभाव, यंत्रणाकारी पार्श्व-प्रभावों के साथ मिल कर रोगी को उपचार जारी रखने में हतोत्साहित करते हैं — जिसके अनर्थकारी स्वास्थ्य-संबंधी परिणाम होते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा दिया गया सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक संदेश है?

  1. भारतीय परिस्थितियों में तपेदिक साध्य रोग नहीं है।

  2. तपेदिक को ठीक करने के लिए निदान और चिकित्सकीय उपचार से कहीं और अधिक की आवश्यकता होती है।

  3. सरकार की निगरानी की क्रियाविधि त्रुटिपूर्ण है; और निर्धन लोगों की उपचार तक पहुँच नहीं है।

  4. भारत तपेदिक जैसे रोगों से केवल तभी मुक्त होगा जब इसके निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रम प्रभावकारिता और सफलता से कार्यान्वित किए जाएँ।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) तपेदिक को ठीक करने के लिए निदान और चिकित्सकीय उपचार से कहीं और अधिक की आवश्यकता होती है।

व्याख्या

परिच्छेद विश्लेषण: परिच्छेद बताता है कि तपेदिक के रोगियों को केवल दवाओं की ही नहीं, बल्कि पोषण, आवास, परामर्श (counselling), सामाजिक लांछन से मुक्ति और परिवार व प्रदाताओं के संबल की भी आवश्यकता होती है। विकल्पों का मूल्यांकन: ⇒ (a) गलत: तपेदिक असाध्य नहीं है, समस्या उपचार बीच में छोड़ने और सामाजिक-आर्थिक कारकों की है। ⇒ (c) गलत: सरकारी निगरानी तंत्र का उल्लेख परिच्छेद में नहीं है। ⇒ (d) एकांगी ('केवल तभी'): निर्धनता के अलावा लांछन, परामर्श का अभाव और पार्श्व-प्रभाव भी प्रमुख कारण हैं। निष्कर्ष: निर्णायक संदेश यह है कि तपेदिक को ठीक करने के लिए निदान और चिकित्सकीय उपचार से कहीं अधिक (पोषण, परामर्श, सामाजिक संबल) की आवश्यकता होती है। सही उत्तर: (b) तपेदिक को ठीक करने के लिए निदान और चिकित्सकीय उपचार से कहीं और अधिक की आवश्यकता होती है।

उत्तर समझाने वाला चित्र