UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 24

परिच्छेद – 3 भारत समेत पूरे विश्व के ग्रामीण निर्धनों का मानव-कृत जलवायु परिवर्तन में नगण्य योगदान रहा है, तथापि इसके प्रभावों का सामना करने में वे अग्रिम पंक्ति में हैं। कृषक अब वर्षा और तापमान के ऐतिहासिक औसतों पर भरोसा नहीं कर सकते, और अधिक बारंबार होने वाली आत्यंतिक मौसमी घटनाएँ, जैसे सूखा और बाढ़, महाविपदाओं के रूप में परिणामित हो सकती हैं। और नए खतरे सामने हैं, जैसे कि समुद्र स्तर में वृद्धि और जल-पूर्ति पर पिघलते हुए हिमनदों का प्रभाव। छोटे कृषि-फार्म कितने महत्त्वपूर्ण हैं? पूरे विश्व में लगभग दो अरब (बिलियन) लोग अपने भोजन और आजीविका के लिए उन पर निर्भर हैं। भारत में छोटी जोत वाले किसान देश का 41 प्रतिशत खाद्यान्न और अन्य खाद्य-पदार्थ उत्पादित करते हैं जिसका स्थानीय एवम् राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में योगदान है। उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण उपनिगमन कौन-सा है?

  1. छोटे किसानों को प्रोत्साहन देना पर्यावरणीय रूप से धारणीय विकास के बारे में किसी भी कार्यसूची का महत्त्वपूर्ण भाग है।

  2. भूमंडलीय तापन के न्यूनीकरण में निर्धन देशों की कोई भूमिका नहीं होती।

  3. बड़ी संख्या में किसान परिवारों के होने के कारण भारत को, जहाँ तक भविष्य का अनुमान किया जा सकता है, खाद्य सुरक्षा की समस्या नहीं होगी।

  4. भारत में केवल छोटी जोत वाले किसान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) छोटे किसानों को प्रोत्साहन देना पर्यावरणीय रूप से धारणीय विकास के बारे में किसी भी कार्यसूची का महत्त्वपूर्ण भाग है।

व्याख्या

मुख्य तथ्य: ग्रामीण निर्धन और छोटे किसान जलवायु परिवर्तन के प्रभावों (सूखा, बाढ़, पिघलते हिमनद) की अग्रिम पंक्ति में हैं, जबकि विश्व के 2 अरब लोग और भारत का 41% खाद्यान्न उत्पादन उन पर निर्भर है। गलत विकल्पों का निरसन: ⇒ (b) ग्रामीण निर्धनों के 'नगण्य योगदान' को निर्धन देशों की 'न्यूनीकरण में भूमिका न होने' से भ्रमित करता है। ⇒ (c) खंडित: आत्यंतिक मौसमी घटनाएँ खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकती हैं। ⇒ (d) अतिशयोक्ति: छोटे किसान 41% खाद्यान्न उगाते हैं, अतः 'केवल' शब्द गलत है। निष्कर्ष: पर्यावरणीय रूप से धारणीय विकास की किसी भी कार्यसूची में छोटे किसानों को प्रोत्साहन देना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। सही उत्तर: (a) छोटे किसानों को प्रोत्साहन देना पर्यावरणीय रूप से धारणीय विकास के बारे में किसी भी कार्यसूची का महत्त्वपूर्ण भाग है।

उत्तर समझाने वाला चित्र