UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 23

परिच्छेद – 2 जैसे-जैसे डिजिटल परिघटना अधिकांश सामाजिक क्षेत्रकों को पुनर्संरचित कर रही है, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि विश्वस्तरीय व्यापार वार्ताएँ अब डिजिटल क्षेत्र पर दृष्टि डाल रही हैं; इस प्रयास के साथ कि इसका एकांतिक रूप से उपनिवेशन करें। विकासशील देशों से बड़े आँकड़े (बिग डेटा) मुक्त रूप से संग्रहीत या खनित किए जाते हैं और उन्हें विकसित देशों में डिजिटल आसूचना में रूपांतरित कर दिया जाता है। यह आसूचना विभिन्न क्षेत्रकों को नियंत्रित करना और एकाधिकारपरक किराया वसूल करना शुरू कर देती है। उदाहरण के लिए, टैक्सी (कैब) की सेवा प्रदान करने वाली एक बड़ी विदेशी कंपनी कारों और चालकों का नेटवर्क नहीं है; यह आने-जाने, लोक परिवहन, सड़कों, यातायात, नगर की घटनाओं, यात्रियों और चालकों की वैयक्तिक व्यवहारपरक विशिष्टताओं आदि से संबंधित डिजिटल आसूचना ही है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद से सर्वाधिक निश्चयात्मक रूप से उपलक्षित होता है?

  1. डिजिटल दिक्स्थान में बड़े आँकड़े (बिग डेटा) मुख्य संसाधन होते हैं।

  2. बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से बड़े आँकड़े सृजित होते हैं।

  3. बड़े आँकड़ों तक पहुँच विकसित देशों का विशेषाधिकार है।

  4. बड़े आँकड़ों तक पहुँच और स्वामित्व विकसित देशों की विशिष्टता है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) डिजिटल दिक्स्थान में बड़े आँकड़े (बिग डेटा) मुख्य संसाधन होते हैं।

व्याख्या

परिच्छेद विश्लेषण: परिच्छेद स्पष्ट करता है कि बिग डेटा को डिजिटल आसूचना में बदलकर विभिन्न क्षेत्रकों पर नियंत्रण किया जाता है और एकाधिकार किराया वसूला जाता है। गलत विकल्पों का निरसन: ⇒ (b) खंडित: बिग डेटा विकासशील देशों से संग्रहीत किया जाता है, केवल बड़ी अर्थव्यवस्थाओं द्वारा सृजित नहीं होता। ⇒ (c) और (d) गलत: इसे विकसित देशों का 'विशेषाधिकार' या 'विशिष्टता' कहना परिच्छेद के अनुसार सही नहीं है। निष्कर्ष: यह निश्चयात्मक रूप से उपलक्षित होता है कि डिजिटल दिक्स्थान में बड़े आँकड़े (बिग डेटा) ही मुख्य संसाधन हैं। सही उत्तर: (a) डिजिटल दिक्स्थान में बड़े आँकड़े (बिग डेटा) मुख्य संसाधन होते हैं।

उत्तर समझाने वाला चित्र