Civil Services Examination · प्रश्न 22
परिच्छेद – 2 जैसे-जैसे डिजिटल परिघटना अधिकांश सामाजिक क्षेत्रकों को पुनर्संरचित कर रही है, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि विश्वस्तरीय व्यापार वार्ताएँ अब डिजिटल क्षेत्र पर दृष्टि डाल रही हैं; इस प्रयास के साथ कि इसका एकांतिक रूप से उपनिवेशन करें। विकासशील देशों से बड़े आँकड़े (बिग डेटा) मुक्त रूप से संग्रहीत या खनित किए जाते हैं और उन्हें विकसित देशों में डिजिटल आसूचना में रूपांतरित कर दिया जाता है। यह आसूचना विभिन्न क्षेत्रकों को नियंत्रित करना और एकाधिकारपरक किराया वसूल करना शुरू कर देती है। उदाहरण के लिए, टैक्सी (कैब) की सेवा प्रदान करने वाली एक बड़ी विदेशी कंपनी कारों और चालकों का नेटवर्क नहीं है; यह आने-जाने, लोक परिवहन, सड़कों, यातायात, नगर की घटनाओं, यात्रियों और चालकों की वैयक्तिक व्यवहारपरक विशिष्टताओं आदि से संबंधित डिजिटल आसूचना ही है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण उपनिगमन है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) विश्वस्तरीय व्यापार वार्ताओं में भारत को अपने डिजिटल प्रभुत्व को बचाए रखने के लिए सावधान रहना चाहिए।
मुख्य चेतावनी: विश्वस्तरीय व्यापार वार्ताएँ विकासशील देशों से बिग डेटा का दोहन कर डिजिटल क्षेत्र का 'उपनिवेशन' करने और विभिन्न क्षेत्रकों को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही हैं। विकल्पों का मूल्यांकन: ⇒ (a) अति-व्यापक: परिच्छेद डिजिटल उपनिवेशन के बारे में है, संपूर्ण वैश्वीकरण के विरुद्ध नहीं। ⇒ (c) और (d) असमर्थित: एकाधिकार किराया वसूलने या विदेशी व्यापार के समानुपाती हानि की बात परिच्छेद में नहीं है। निष्कर्ष: एक विकासशील देश के रूप में तार्किक उपनिगमन यही है कि भारत को विश्वस्तरीय व्यापार वार्ताओं में अपने डिजिटल प्रभुत्व की रक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। सही उत्तर: (b) विश्वस्तरीय व्यापार वार्ताओं में भारत को अपने डिजिटल प्रभुत्व को बचाए रखने के लिए सावधान रहना चाहिए।
