Civil Services Examination · प्रश्न 21
आगे आने वाले 8 (आठ) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित छह परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 अल्प साधन युक्त (लो-एंड) IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उपकरण सस्ती वस्तुएँ हैं : इनमें सुरक्षा के साधन शामिल करने से इनकी लागत बढ़ जाती है। इस श्रेणी की वस्तुएँ नए अनुप्रयोगों (एप्लिकेशन्स) के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो रही हैं; अनेक गृह-उपयोगी साधित्र (अप्लायंसेस), तापस्थायी (थर्मोस्टैट्स), सुरक्षा और मॉनीटरन अनुप्रयुक्तियाँ (डिवाइसेस) और वैयक्तिक सुविधा अनुप्रयुक्तियाँ IoT की श्रेणी में आती हैं। इसी प्रकार स्वस्थता पर दृष्टि रखने वाली अनुप्रयुक्तियाँ, कतिपय चिकित्सीय अंतर्रोप (इम्प्लांट्स) और कारों (ऑटोमोबाइल्स) में प्रयुक्त होने वाली कम्प्यूटर जैसी अनुप्रयुक्तियाँ भी इसी श्रेणी में आती हैं। उम्मीद है कि IoT कई गुनी रफ़्तार से बढ़ेंगे — किंतु सुरक्षा की नई चुनौतियाँ निरुत्साहित कर रही हैं। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) जैसे-जैसे हम डिजिटल होते जा रहे हैं, कतिपय IoT अनुप्रयुक्तियों से इंटरनेट सुरक्षा को होने वाले भारी खतरे को पहचानना आवश्यक है।
मुख्य विचार: परिच्छेद बताता है कि सस्ते लो-एंड IoT उपकरण तेजी से बढ़ रहे हैं, 'किंतु सुरक्षा की नई चुनौतियाँ निरुत्साहित कर रही हैं' क्योंकि सुरक्षा जोड़ने से लागत बढ़ती है। विकल्पों का मूल्यांकन: ⇒ (a) और (b) गलत: परिच्छेद में भारत का कहीं उल्लेख नहीं है। ⇒ (c) अधूरा: यह परिच्छेद की मुख्य चेतावनी (सुरक्षा की गंभीर चुनौतियों) की उपेक्षा करता है। निष्कर्ष: सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष यही है कि डिजिटल होते समय हमें कुछ IoT उपकरणों से इंटरनेट सुरक्षा को होने वाले भारी खतरे को पहचानना होगा। सही उत्तर: (d) जैसे-जैसे हम डिजिटल होते जा रहे हैं, कतिपय IoT अनुप्रयुक्तियों से इंटरनेट सुरक्षा को होने वाले भारी खतरे को पहचानना आवश्यक है।
