UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 26

परिच्छेद – 4 बदलती जलवायु, और इससे निपटने के लिए सरकारों के (चाहे वे कितनी भी अनिच्छुक हों) अंतिम प्रयासों का निवेशकों के प्रतिफल पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। वे कंपनियाँ जो बड़ी मात्रा में जीवाश्म ईंधनों का उत्पादन या उपयोग करती हैं, उच्चतर करों और नियामक बोझ का सामना करेंगी। कुछ ऊर्जा उत्पादकों के लिए अपने ज्ञात भंडारों को उपयोग में लाना असंभव होगा, और उनके पास सिर्फ़ "अवरुद्ध संपदा" (स्ट्रेन्डेड असेट्स) — तेल और कोयले के वे निक्षेप जिन्हें जमीन में छोड़ देना पड़ता है — बचे रहेंगे। अन्य उद्योग, अपेक्षाकृत और अधिक आत्यंतिक मौसम — तूफ़ान, बाढ़, उष्णता लहर और सूखा — से होने वाले आर्थिक नुकसान से प्रभावित हो सकते हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए सरकारों और कम्पनियों को पर्याप्त रूप से तैयार होने की आवश्यकता है। 2. आत्यंतिक मौसम की घटनाओं से भविष्य में सरकारों और कंपनियों का आर्थिक विकास कम हो जाएगा। 3. जलवायु परिवर्तन की उपेक्षा करना निवेशकों के लिए भारी जोखिम है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 3

  3. केवल 1 और 3

  4. 1, 2 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) केवल 1 और 3

व्याख्या

पूर्वधारणा 1 की जाँच: चूँकि जलवायु परिवर्तन से नियामक बोझ, 'अवरुद्ध संपदा' (stranded assets) और आत्यंतिक मौसम से आर्थिक नुकसान का खतरा है, इसलिए सरकारों और कंपनियों को इसके लिए तैयार रहना आवश्यक है। (वैध) पूर्वधारणा 2 की जाँच: परिच्छेद निवेशकों के प्रतिफल और कुछ उद्योगों के नुकसान की बात करता है; 'सरकारों और कंपनियों का आर्थिक विकास कम हो जाएगा' यह कथन अशुद्ध और अति-सामान्यीकृत है। (अवैध) पूर्वधारणा 3 की जाँच: पहली ही पंक्ति कहती है कि बदलती जलवायु का 'निवेशकों के प्रतिफल पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है'। अतः इसकी उपेक्षा निवेशकों के लिए भारी जोखिम है। (वैध) निष्कर्ष: केवल पूर्वधारणाएँ 1 और 3 वैध हैं। सही उत्तर: (c) केवल 1 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र