UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 41

आगे आने वाले 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित छह परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 'आनुवंशिक रूपांतरण [जेनेटिक मॉडिफिकेशन (GM)]' प्रौद्योगिकी को व्यापक और सुविचारित रूप से अपनाने के मार्ग में जो गतिरोध है, वह है 'बौद्धिक संपदा अधिकार' की व्यवस्था, जो ऐसी प्रौद्योगिकियों के लिए ग़ैर-सरकारी एकाधिकार सृजित करना चाहती है। यदि GM प्रौद्योगिकी अधिकांशतः कंपनी चालित हो, तो यह लाभ को अधिकतम करना चाहती है और वह भी थोड़ी ही अवधि में। यही कारण है कि कंपनियाँ शाकनाशी-सहिष्णु और नाशक जीव-प्रतिरोधी फ़सलों के लिए बड़े निवेश करती हैं। ऐसे गुणधर्म थोड़े समय के लिए ही बने रह पाते हैं, क्योंकि काफ़ी जल्दी ही नाशक जीव और खरपतवार विकसित होने लगेंगे और ऐसे प्रतिरोध पर काबू पा लेंगे। कंपनियों को यह अनुकूल ठहरता है। राष्ट्रीय किसान आयोग ने यह बात उठाई थी कि आनुवंशिक रूपांतरण में प्राथमिकता ऐसे जीन के समावेशन को दी जानी चाहिए जो सूखा, लवणता और अन्य कष्टकर प्रभावों के लिए प्रतिरोध प्रदान करने में सहायक हों। निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा दिया गया सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक संदेश है?

  1. लोक अनुसंधान संस्थाओं को GM प्रौद्योगिकी में अग्रणी होना चाहिए और इस प्रौद्योगिकी की प्राथमिकताओं को तय करना चाहिए।

  2. विकासशील देशों को यह मुद्दा WTO में उठाना चाहिए और बौद्धिक संपदा अधिकारों का समापन सुनिश्चित करना चाहिए।

  3. ग़ैर-सरकारी कंपनियों को भारत में कृषि व्यवसाय (ऐग्री-बिज़नेस) करने, ख़ास कर बीज का व्यापार करने, की अनुमति नहीं होनी चाहिए।

  4. वर्तमान भारतीय परिस्थितियाँ आनुवंशिकतः रूपांतरित फ़सलों की कृषि के पक्ष में नहीं हैं।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) लोक अनुसंधान संस्थाओं को GM प्रौद्योगिकी में अग्रणी होना चाहिए और इस प्रौद्योगिकी की प्राथमिकताओं को तय करना चाहिए।

व्याख्या

परिच्छेद विश्लेषण: परिच्छेद बताता है कि कंपनी-चालित GM प्रौद्योगिकी अल्पकालिक लाभ (शाकनाशी व कीट प्रतिरोध) पर ध्यान देती है, जबकि राष्ट्रीय किसान आयोग के अनुसार सूखा और लवणता प्रतिरोध को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। गलत विकल्पों का निरसन: ⇒ (b) और (c) अतिशयोक्तिपूर्ण: WTO में बौद्धिक संपदा अधिकारों की समाप्ति या निजी कृषि-व्यवसाय पर प्रतिबंध का उल्लेख नहीं है। ⇒ (d) खंडित: परिच्छेद GM प्रौद्योगिकी को सुविचारित रूप से अपनाने के पक्ष में है। निष्कर्ष: निर्णायक संदेश यही है कि निजी एकाधिकार के बजाय लोक अनुसंधान संस्थाओं को GM प्रौद्योगिकी में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए और प्राथमिकताएँ तय करनी चाहिए। सही उत्तर: (a) लोक अनुसंधान संस्थाओं को GM प्रौद्योगिकी में अग्रणी होना चाहिए और इस प्रौद्योगिकी की प्राथमिकताओं को तय करना चाहिए।

उत्तर समझाने वाला चित्र