Civil Services Examination · प्रश्न 43
परिच्छेद – 2 अधिकांश आक्रामक जातियाँ (इन्वेसिव स्पीशीज़) न तो घोर रूप से सफल हैं, न ही अत्यंत नुकसानदेह हैं। ब्रिटेन के आक्रामक पादप न तो व्यापक रूप से फैले हैं, न ही खास तेजी से फैलते हैं, और अक्सर ब्रैकेन की तरह के प्रबल प्राकृत पादपों की अपेक्षा कम परेशान करने वाले हैं। नई जातियों का आगमन लगभग हमेशा ही किसी क्षेत्र में जैव-विविधता को बढ़ा देता है; बहुत से मामलों में नवागंतुकों की बाढ़ किसी भी प्राकृत जाति को विलोपन की तरफ़ नहीं ले जाती। इसका एक कारण यह है कि आक्रामक पादप प्रदूषित झीलों और उद्योगोत्तर व्यर्थ भूमि की तरह के विक्षुब्ध पर्यावासों को, जहाँ और कुछ भी जीवित नहीं रहता, उपनिवेशित करने की ओर प्रवृत्त होते हैं। वे प्रकृति के अवसरवादी हैं। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) कभी-कभी, विदेशी पादपों के विरुद्ध मुहिम चलाना निरर्थक होता है।
परिच्छेद विश्लेषण: परिच्छेद बताता है कि अधिकांश आक्रामक पादप न तो अत्यंत नुकसानदेह हैं और न ही प्राकृत जातियों को विलुप्त करते हैं; वे प्रायः प्रदूषित झीलों और व्यर्थ भूमि जैसे विक्षुब्ध पर्यावासों में उगते हैं। विकल्पों का मूल्यांकन: ⇒ (a) और (d) अतिशयोक्ति: यह बताना कि वे व्यर्थ भूमि में उगते हैं, उन्हें जानबूझकर मरु क्षेत्रों में लगाने या जैव-विविधता बढ़ाने के लिए उपयोग करने की सलाह नहीं है। ⇒ (b) चरम कथन: 'अधिकांश' नुकसानदेह नहीं हैं का अर्थ यह नहीं कि सभी कानून अनावश्यक हैं। निष्कर्ष: सर्वाधिक संतुलित और तर्कसंगत निष्कर्ष यह है कि कभी-कभी विदेशी पादपों के विरुद्ध मुहिम चलाना निरर्थक होता है। सही उत्तर: (c) कभी-कभी, विदेशी पादपों के विरुद्ध मुहिम चलाना निरर्थक होता है।
