UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 42

आगे आने वाले 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित छह परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 'आनुवंशिक रूपांतरण [जेनेटिक मॉडिफिकेशन (GM)]' प्रौद्योगिकी को व्यापक और सुविचारित रूप से अपनाने के मार्ग में जो गतिरोध है, वह है 'बौद्धिक संपदा अधिकार' की व्यवस्था, जो ऐसी प्रौद्योगिकियों के लिए ग़ैर-सरकारी एकाधिकार सृजित करना चाहती है। यदि GM प्रौद्योगिकी अधिकांशतः कंपनी चालित हो, तो यह लाभ को अधिकतम करना चाहती है और वह भी थोड़ी ही अवधि में। यही कारण है कि कंपनियाँ शाकनाशी-सहिष्णु और नाशक जीव-प्रतिरोधी फ़सलों के लिए बड़े निवेश करती हैं। ऐसे गुणधर्म थोड़े समय के लिए ही बने रह पाते हैं, क्योंकि काफ़ी जल्दी ही नाशक जीव और खरपतवार विकसित होने लगेंगे और ऐसे प्रतिरोध पर काबू पा लेंगे। कंपनियों को यह अनुकूल ठहरता है। राष्ट्रीय किसान आयोग ने यह बात उठाई थी कि आनुवंशिक रूपांतरण में प्राथमिकता ऐसे जीन के समावेशन को दी जानी चाहिए जो सूखा, लवणता और अन्य कष्टकर प्रभावों के लिए प्रतिरोध प्रदान करने में सहायक हों। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. कृषि से संबंधित प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव के मुद्दे पर GM प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा समुचित विचार नहीं किया जा रहा है। 2. अंततोगत्वा, GM प्रौद्योगिकी भूमंडलीय तापन के कारण उत्पन्न होने वाली कृषि समस्याओं का समाधान नहीं कर पाएगी। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1, और न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) केवल 1

व्याख्या

पूर्वधारणा 1 की जाँच: कंपनियाँ अल्पकालिक लाभ के लिए केवल शाकनाशी-सहिष्णु और कीट-प्रतिरोधी फ़सलों में निवेश करती हैं तथा सूखा, लवणता जैसी प्राकृतिक आपदाओं/कष्टों पर समुचित ध्यान नहीं दे रहीं। (वैध) पूर्वधारणा 2 की जाँच: परिच्छेद स्पष्ट कहता है कि सूखा और लवणता प्रतिरोध प्रदान करने वाले जीन का समावेशन सहायक हो सकता है; अतः यह कहना कि GM प्रौद्योगिकी समाधान नहीं कर पाएगी, गलत है। (अवैध) निष्कर्ष: केवल पूर्वधारणा 1 वैध है। सही उत्तर: (a) केवल 1

उत्तर समझाने वाला चित्र