Civil Services Examination · प्रश्न 45
परिच्छेद – 4 हमारे नगरों की आयोजना में ऐतिहासिक रूप से कामगार और निर्धन लोगों के हितों की उपेक्षा की जाती रही है। हमारे नगर वर्धमान रूप से असहिष्णु, असुरक्षित और अधिसंख्य नागरिकों के लिए न रहने योग्य स्थान बनते जा रहे हैं, तथापि हमने पुराने तरीक़ों — स्थिर विकास योजना — से ही योजना बनाना जारी रखा हुआ है, जो लोगों के जीवन अनुभवों और आवश्यकताओं से दूरी बनाए रखते हुए, और बहुत सारे लोगों, स्थानों, कार्यकलाप और प्रथाओं को, जो किसी नगर का अविच्छिन्न भाग होते हैं, सक्रिय रूप से शामिल न रखते हुए, अनन्यतः तकनीकी विशेषज्ञता से लिए जाते हैं। यह प्रतीत होता है कि इस परिच्छेद में
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) नगर आयोजना में जनता के समूहों की भागीदारी के पक्ष में तर्क प्रस्तुत किया गया है।
परिच्छेद विश्लेषण: लेखक 'स्थिर विकास योजना' की आलोचना करता है क्योंकि यह केवल तकनीकी विशेषज्ञता पर आधारित होती है और लोगों के जीवन-अनुभवों, आवश्यकताओं तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बाहर रखती है। विकल्पों का मूल्यांकन: ⇒ (a) और (b) गलत: भवन निर्माताओं, संभ्रांत समूहों या स्मार्ट नगरों का परिच्छेद में कोई उल्लेख नहीं है। ⇒ (c) गलत: परिच्छेद कामगार व निर्धन लोगों की उपेक्षा का उल्लेख करते हुए आयोजन प्रक्रिया को समावेशी और सहभागी बनाने की बात करता है, न कि केवल एक वर्ग के लिए योजना बनाने की। निष्कर्ष: परिच्छेद नगर आयोजना में जनता के समूहों की भागीदारी के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करता है। सही उत्तर: (d) नगर आयोजना में जनता के समूहों की भागीदारी के पक्ष में तर्क प्रस्तुत किया गया है।
