Civil Services Examination · प्रश्न 47
परिच्छेद – 6 भारत में ऐसे बैंकिंग संपर्की हैं, जो दूर-दराज़ के पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग के दायरे में लाने में मदद करते हैं। वे ऐसा कर सकें, इसके लिए बैंक लागतों में कोई कमी नहीं कर सकते। वे वित्तीय शिक्षा और साक्षरता में निवेश करने की उपेक्षा भी नहीं कर सकते। बैंकिंग संपर्की एक तरह से इतने कम हैं कि उन्हें व्यवस्थागत जोखिम के रूप में नहीं देखा जा सकता। तथापि, भारत के बैंकिंग नियामक ने प्रतिबंध लगा रखा है कि वे केवल एक बैंक के लिए कार्य करें, संभवतः अंतर-पणन (आर्बिट्रेज) से बचाव के लिए। बैंकिंग तक पूरी पहुँच लाने के प्रयासों में तभी सफलता मिल सकती है, जब दूर-दराज़ में काम करने वाले आख़िरी छोर के ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए और उन प्रबंधकों के लिए भी, जो न केवल आधारभूत बैंक लेखाओं को, बल्कि दुर्घटना एवम् जीवन बीमा तथा लघु पेंशन योजनाओं जैसे उत्पादों को भी सुनिश्चित करते हैं, काम करने में बेहतर प्रोत्साहन उपलब्ध हों। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) भारत में सार्थक वित्तीय समावेशन के लिए इस बात की आवश्यकता है कि बैंकिंग संपर्कियों के पास विविध कौशल हों।
परिच्छेद विश्लेषण: परिच्छेद के अनुसार बैंकिंग संपर्कियों की सफलता के लिए 'वित्तीय शिक्षा और साक्षरता' में निवेश आवश्यक है और उन्हें केवल बैंक खातों तक सीमित न रहकर 'दुर्घटना व जीवन बीमा तथा लघु पेंशन योजनाओं' जैसे उत्पाद भी पहुँचाने होते हैं। गलत विकल्पों का निरसन: ⇒ (a) गलत: परिच्छेद सफलता की शर्तें बताता है, प्रयासों को विफल घोषित नहीं करता। ⇒ (b) गलत: परिच्छेद बेहतर प्रोत्साहन और निवेश की बात करता है, केवल संख्या बढ़ाने की नहीं। ⇒ (d) गलत: सफलता की शर्त 'बेहतर प्रोत्साहन' बताई गई है, न कि अनेक बैंकों के लिए काम करने की अनुमति। निष्कर्ष: वित्तीय साक्षरता, बैंक लेखा, बीमा और लघु पेंशन जैसी विविध सेवाओं के लिए आवश्यक है कि बैंकिंग संपर्कियों के पास विविध कौशल हों। सही उत्तर: (c) भारत में सार्थक वित्तीय समावेशन के लिए इस बात की आवश्यकता है कि बैंकिंग संपर्कियों के पास विविध कौशल हों।
