UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 61

आगे आने वाले 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित पाँच परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 भारत का आर्थिक पदछाप (फुटप्रिंट), इसकी जनसंख्या को देखते हुए, अभी भी US, यूरोपीय संघ या चीन की तुलना में कम है। अन्य अर्थव्यवस्थाओं से सीखने के लिए इसके पास काफ़ी कुछ है, तथापि इसे उन समाधानों को ही कार्यान्वित करना चाहिए जो इसकी अनूठी परिस्थितियों के अनुरूप हैं। भारत को वर्तमान अधोगामी उपागम की बजाय एक सहयोग आधारित प्रभावी दीर्घकालिक नियामक व्यवस्था की ख़ास तौर पर आवश्यकता है। विनियम वांछित परिणाम लाने का प्रयास करते हैं, तथापि ये किसी न किसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक उपकरण के रूप में बार-बार इस्तेमाल किए जाते हैं। प्रायः विनियम रोज़गार और आर्थिक संवृद्धि पर पड़ने वाले असर — या कम प्रतिबंधी विकल्पों — का विचार करने में असफल रह जाते हैं। विनियमों का इस्तेमाल भविष्य में और अधिक व्यापक रूप से साझी होने वाली समृद्धि की क़ीमत पर स्थानीय बाज़ारों को बचाने में किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, विनियमों के अनिवार्य रूप से अनेक अनैच्छिक परिणाम होते हैं। आज की अति प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था में विनियमों को ऐसे "हथियारों" के रूप में देखा जाना चाहिए जो अधिकांश नागरिकों के आर्थिक कल्याण को समुन्नत करते हुए लागत के औचित्य के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय लाभ लाने का प्रयास करें। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

  1. एक बेहतर नियामक व्यवस्था भारत को इसकी जनसंख्या के यथा-उपयुक्त आमाप की अर्थव्यवस्था प्राप्त करने में सहायक होगी।

  2. प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था में, भारत को विनियमों का युक्तिपूर्वक ही इस्तेमाल करना चाहिए।

  3. भारत में विनियम आज की अति प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ अपने एकीकरण का समर्थन नहीं करते।

  4. भारत की नियामक व्यवस्था के विकास में रोज़गार के सृजन और आर्थिक संवृद्धि के विचार को प्रबल रूप से रखा जाना चाहिए।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था में, भारत को विनियमों का युक्तिपूर्वक ही इस्तेमाल करना चाहिए।

व्याख्या

परिच्छेद विश्लेषण: परिच्छेद के अनुसार भारत को एक सहयोग-आधारित दीर्घकालिक नियामक व्यवस्था की आवश्यकता है जहाँ आज की अति प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था में विनियमों को ऐसे 'हथियारों' के रूप में युक्तिपूर्वक प्रयुक्त किया जाए जो आर्थिक कल्याण के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय लाभ दें। विकल्पों का मूल्यांकन: ⇒ (a) और (c) गलत: ये परिच्छेद के केंद्रीय संदेश को व्यक्त नहीं करते। ⇒ (d) एकांगी: केवल रोज़गार और आर्थिक संवृद्धि को 'प्रबल' मानना सामाजिक और पर्यावरणीय लाभों की उपेक्षा करता है। निष्कर्ष: प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत को विनियमों का युक्तिपूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए। सही उत्तर: (b) प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था में, भारत को विनियमों का युक्तिपूर्वक ही इस्तेमाल करना चाहिए।

उत्तर समझाने वाला चित्र