UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 64

परिच्छेद – 2 किसी अध्ययन में, वैज्ञानिकों ने अल्प-पोषित तथा सुपोषित शिशुओं और छोटे बच्चों के सूक्ष्मजीवोमों (माइक्रोबायोम्स) की तुलना की। कुपोषित और स्वस्थ बच्चों के मल के नमूनों से आहार-नली के रोगाणुओं को अलग किया गया। एक ही उम्र के स्वस्थ बच्चों में पाए गए सुविकसित "परिपक्व" सूक्ष्मजीवोम की तुलना में कुपोषित बच्चों में सूक्ष्मजीवोम "अपरिपक्व" और कम विविध पाया गया। कुछ अध्ययनों के अनुसार, माँ के दूध के रासायनिक संघटन में एक आपरिवर्तित शर्करा (सायलीलेटेड ओलिगोसैक्कराइड्स) पाई गई है। इसका शिशु द्वारा अपने ख़ुद के पोषण के लिए उपयोग नहीं किया जाता। तथापि, शिशु का सूक्ष्मजीवोम रचित करने वाले जीवाणु इस शर्करा पर, जो उनके खाद्य की तरह काम आता है, फलते-फूलते हैं। कुपोषित माताओं के दूध में इस शर्करा की मात्रा कम होती है। परिणामस्वरूप, उनके शिशुओं के सूक्ष्मजीवोम परिपक्व होने में विफल हो जाते हैं। इसके परिणामस्वरूप शिशुओं में कुपोषण पाया जाता है। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. अपरिपक्व आहार-नली जीवाणु संघटन के कारण कुपोषण से ग्रस्त बच्चों के उपचार के लिए एक समाधान प्रसंस्कृत जीवाणुयुक्त (प्रोबायोटिक) खाद्य पदार्थ हैं। 2. कुपोषित माताओं के शिशुओं में आमतौर पर कुपोषित होने की प्रवृत्ति होती है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1, और न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) केवल 2

व्याख्या

पूर्वधारणा 1 की जाँच: परिच्छेद में 'प्रसंस्कृत प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों' का कहीं उल्लेख नहीं है। (अवैध) पूर्वधारणा 2 की जाँच: परिच्छेद की अंतिम पंक्तियाँ स्पष्ट कहती हैं कि कुपोषित माताओं के दूध में इस शर्करा की मात्रा कम होती है, जिससे उनके शिशुओं के सूक्ष्मजीवोम परिपक्व नहीं हो पाते और परिणामस्वरूप शिशुओं में कुपोषण पाया जाता है। (वैध) निष्कर्ष: केवल पूर्वधारणा 2 वैध है। सही उत्तर: (b) केवल 2

उत्तर समझाने वाला चित्र