Civil Services Examination · प्रश्न 66
परिच्छेद – 4 किसी अनुसंधान दल ने उल्लू के एक दीर्घकालीन बसेरे की परीक्षा की। उल्लू छोटे स्तनपायी जंतुओं का शिकार करते हैं, और दीर्घकाल में एकत्रित होने वाले उन आहारों के उत्सर्जित अवशिष्टों से हमें पूरी पिछली सहस्राब्दि में छोटे स्तनपायी जंतुओं की बनावट और संरचना की समझ मिलती है। इस अनुसंधान से यह संकेत मिला है कि जब पृथ्वी लगभग 13,000 वर्ष पूर्व तीव्र तापन की अवधि से गुज़री, तब छोटे स्तनपायी जंतुओं का समुदाय स्थिर और प्रतिस्कंदी बना रहा। किन्तु, उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम चतुर्थांश से पर्यावरण में मानव-कृत कारणों से हुए परिवर्तनों के परिणामस्वरूप जैवमात्रा और ऊर्जा-प्रवाह में बहुत बड़ी गिरावट आती गई। ऊर्जा-प्रवाह में इस नाटकीय गिरावट का अर्थ यह है कि आधुनिक पारितंत्रों में उतनी सहजता से अनुकूलन नहीं हो रहा है जितनी सहजता से अतीत में हुआ करता था। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. भूमंडलीय तापन बारंबार होने वाली एक प्राकृतिक घटना है। 2. आसन्न भूमंडलीय तापन का छोटे स्तनपायी जंतुओं पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। 3. पृथ्वी के प्राकृतिक प्रतिस्कंदन में कमी के लिए मनुष्य उत्तरदायी है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) केवल 3
पूर्वधारणा 1 की जाँच: 13,000 वर्ष पूर्व की एक तापन घटना के उल्लेख से यह सिद्ध नहीं होता कि यह 'बारंबार होने वाली' घटना है। (अवैध) पूर्वधारणा 2 की जाँच: परिच्छेद स्पष्ट चेतावनी देता है कि जैवमात्रा और ऊर्जा-प्रवाह में गिरावट के कारण 'आधुनिक पारितंत्रों में उतनी सहजता से अनुकूलन नहीं हो रहा है जितनी सहजता से अतीत में हुआ करता था'। अतः कथन 2 गलत है। (अवैध) पूर्वधारणा 3 की जाँच: 'पर्यावरण में मानव-कृत कारणों से हुए परिवर्तनों' ने ऊर्जा-प्रवाह और अनुकूलन क्षमता (प्राकृतिक प्रतिस्कंदन) को कम कर दिया है। (वैध) निष्कर्ष: केवल पूर्वधारणा 3 वैध है। सही उत्तर: (b) केवल 3
