Civil Services Examination · प्रश्न 67
परिच्छेद – 5 खाद्य की किस्मों का पूरे विश्व में विलोपन हो रहा है — और यह तेजी से हो रहा है। उदाहरण के लिए, उन्नीसवीं शताब्दी में उगाई जाने वाली सेब की 7,000 किस्मों में से 100 से भी कम बची हैं। फ़िलीपींस में कभी धान की हज़ारों किस्में फल-फूल रही थीं; किन्तु अब मुश्किल से सौ किस्में तक ही उपजायी जा रही हैं। चीन में मात्र एक शताब्दी पूर्व खेती में प्रयुक्त होने वाली गेहूँ की किस्मों में से 90 प्रतिशत किस्में विलुप्त हो चुकी हैं। विगत समय में किसानों ने बहुत परिश्रम से अपने स्थानीय जलवायु और पर्यावरण की विलक्षणताओं के काफ़ी अनुरूप फ़सलों को उपजाया और विकसित किया। हाल के पिछले वर्षों में, कुछ थोड़ी सी भारी उपज वाली किस्मों पर और खाद्य के प्रौद्योगिकी-चालित उत्पादन तथा वितरण पर हमारी भारी निर्भरता के कारण खाद्य फ़सलों की विविधता में कमी हो रही है। यदि कोई उत्परिवर्तनकारी फ़सल रोग या भावी जलवायु परिवर्तन उन कुछ फ़सल पादपों का संहार कर दे, जिन पर हम अपनी बढ़ती जनसंख्या का पेट भरने के लिए निर्भर हो चुके हैं, तो हमारे लिए उन कुछ किस्मों की घोर आवश्यकता हो सकती है, जिन्हें हमने विलुप्त हो जाने दिया। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. पादप जातियों के बड़े पैमाने पर विलोपन होने का प्रमुख कारण मनुष्य ही रहे हैं। 2. मुख्यतः स्थानीय रूप से उपजायी जा रही फ़सलों के उपभोग से फ़सल विविधता सुनिश्चित होती है। 3. खाद्य उत्पादन और वितरण की वर्तमान शैली अंततोगत्वा निकट भविष्य में खाद्य की कमी की समस्या की ओर ले जाएगी। 4. हमारी खाद्य सुरक्षा, स्थानीय रूप से उपजायी जा रही फ़सलों की किस्मों को बचाए रखने की हमारी योग्यता पर निर्भर हो सकती है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) 2 और 4
पूर्वधारणा 1 और 3 की जाँच: ⇒ कथन 1 'खाद्य फ़सलों की किस्मों' (सेब, धान, गेहूँ की किस्मों) को अनुचित रूप से संपूर्ण 'पादप जातियों (plant species) के विलोपन' में बदल देता है। (अवैध) ⇒ कथन 3 एक संभावित शर्त ('यदि कोई फ़सल रोग या भावी जलवायु परिवर्तन संहार कर दे...') को 'निकट भविष्य में निश्चित खाद्य की कमी' में बदल देता है। (अवैध) पूर्वधारणा 2 और 4 की जाँच: ⇒ स्थानीय जलवायु के अनुरूप उगाई जाने वाली फ़सलों के उपभोग से फ़सल विविधता बनी रहती है (कथन 2 वैध है)। ⇒ अंतिम वाक्य स्पष्ट कहता है कि बढ़ती जनसंख्या का पेट भरने के लिए हमें उन स्थानीय किस्मों की घोर आवश्यकता हो सकती है, अर्थात् खाद्य सुरक्षा उनके संरक्षण पर निर्भर हो सकती है (कथन 4 वैध है)। निष्कर्ष: पूर्वधारणाएँ 2 और 4 वैध हैं। सही उत्तर: (b) 2 और 4
