UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 65

परिच्छेद – 3 पश्चिमी अंटार्कटिक प्रायद्वीप पर तापमान पिछले पाँच दशकों में भूमंडलीय औसत से लगभग पाँच गुना तेजी से बढ़े हैं। अनुसंधानकर्ताओं को अब पता लगा है कि पिघलते हुए हिमनदों के कारण अंटार्कटिक प्रायद्वीप के तटीय जलों में नितल जीवजात (बेंथोस) के बीच कुछ जाति विविधता नष्ट हो रही है, जिसका प्रभाव समग्र समुद्र अधस्तल पारितंत्र पर पड़ रहा है। उनका विश्वास है कि जल में निलंबित अवसाद के बढ़े हुए स्तर ही तटीय क्षेत्र में क्षीयमाण जैव-विविधता का कारण है। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. भूमंडलीय तापन के कारण अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा हिमनदों के क्षेत्र तेजी से गर्म होते हैं। 2. भूमंडलीय तापन के परिणामस्वरूप कुछ क्षेत्रों में समुद्र अधस्तलीय अवसादन हो सकता है। 3. पिघलते हुए हिमनद कुछ क्षेत्रों में समुद्री जैव-विविधता को कम कर सकते हैं। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 3

  3. केवल 2 और 3

  4. 1, 2 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) केवल 2 और 3

व्याख्या

पूर्वधारणा 1 की जाँच: परिच्छेद केवल 'पश्चिमी अंटार्कटिक प्रायद्वीप' में तापमान 5 गुना तेजी से बढ़ने की बात करता है; इसे सभी हिमनद क्षेत्रों पर सामान्यीकृत नहीं किया जा सकता। (अवैध) पूर्वधारणा 2 और 3 की जाँच: ⇒ तापन से हिमनद पिघलते हैं जिससे जल में निलंबित अवसाद का स्तर बढ़ता है और समुद्र अधस्तल पारितंत्र प्रभावित होता है (कथन 2 वैध है)। ⇒ पिघलते हिमनदों के कारण तटीय जलों में नितल जीवजात (बेंथोस) की जाति-विविधता नष्ट हो रही है (कथन 3 वैध है)। निष्कर्ष: केवल पूर्वधारणाएँ 2 और 3 वैध हैं। सही उत्तर: (c) केवल 2 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र