Civil Services Examination · प्रश्न 62
आगे आने वाले 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित पाँच परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 भारत का आर्थिक पदछाप (फुटप्रिंट), इसकी जनसंख्या को देखते हुए, अभी भी US, यूरोपीय संघ या चीन की तुलना में कम है। अन्य अर्थव्यवस्थाओं से सीखने के लिए इसके पास काफ़ी कुछ है, तथापि इसे उन समाधानों को ही कार्यान्वित करना चाहिए जो इसकी अनूठी परिस्थितियों के अनुरूप हैं। भारत को वर्तमान अधोगामी उपागम की बजाय एक सहयोग आधारित प्रभावी दीर्घकालिक नियामक व्यवस्था की ख़ास तौर पर आवश्यकता है। विनियम वांछित परिणाम लाने का प्रयास करते हैं, तथापि ये किसी न किसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक उपकरण के रूप में बार-बार इस्तेमाल किए जाते हैं। प्रायः विनियम रोज़गार और आर्थिक संवृद्धि पर पड़ने वाले असर — या कम प्रतिबंधी विकल्पों — का विचार करने में असफल रह जाते हैं। विनियमों का इस्तेमाल भविष्य में और अधिक व्यापक रूप से साझी होने वाली समृद्धि की क़ीमत पर स्थानीय बाज़ारों को बचाने में किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, विनियमों के अनिवार्य रूप से अनेक अनैच्छिक परिणाम होते हैं। आज की अति प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था में विनियमों को ऐसे "हथियारों" के रूप में देखा जाना चाहिए जो अधिकांश नागरिकों के आर्थिक कल्याण को समुन्नत करते हुए लागत के औचित्य के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय लाभ लाने का प्रयास करें। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : आजकल की वैश्विक अर्थव्यवस्था में, 1. विनियमों का प्रभावी इस्तेमाल स्थानीय बाज़ारों को बचाने के लिए नहीं किया गया है। 2. विनियमों का कार्यान्वयन करते समय सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों की पूरे विश्व में सरकारों द्वारा आमतौर पर उपेक्षा की जाती है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) न तो 1, और न ही 2
पूर्वधारणा 1 की जाँच: परिच्छेद कहता है कि 'विनियमों का इस्तेमाल भविष्य की समृद्धि की क़ीमत पर स्थानीय बाज़ारों को बचाने में किया जा सकता है'। यह नहीं कहा गया कि स्थानीय बाज़ारों को बचाने में विनियम प्रभावी नहीं हैं। (अवैध) पूर्वधारणा 2 की जाँच: परिच्छेद भारत के संदर्भ में कहता है कि विनियम प्रायः *रोज़गार और आर्थिक संवृद्धि* पर असर का विचार करने में असफल रहते हैं; यह कहीं नहीं कहता कि 'पूरे विश्व में सरकारों द्वारा' सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों की उपेक्षा की जाती है। (अवैध) निष्कर्ष: न तो पूर्वधारणा 1 और न ही 2 वैध है। सही उत्तर: (d) न तो 1, और न ही 2
