Civil Services Examination · प्रश्न 24
परिच्छेद—4 जब तक वित्तीयन तंत्र स्थापित न हो जाए तब तक हमारे शहरी निकाय संभवतः हमारे शहरों में जलापूर्ति की धारणीय व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकते। जलापूर्ति के लिए प्राकृतिक स्रोतों से जल संचित करने, उसे पीने-योग्य बनाने की अभिक्रिया, तथा उपभोक्ताओं तक उसकी आपूर्ति करने के लिए पाइपों के जल-वितरण नेटवर्क बिछाने में भारी निवेश की आवश्यकता होती है। उसमें मल-प्रबंधन अधःसंरचना एवं मल-जल अभिक्रिया संयंत्रों में भी निवेश की आवश्यकता होती है, जिससे मल-प्रणाल अपशिष्ट जल को इन संयंत्रों तक ले जा सकें और यह सुनिश्चित किया जा सके कि असंसाधित मल-जल प्राकृतिक जल निकायों में बिलकुल ही नहीं छोड़ा जाए। यदि हमारे शहर इतने समृद्ध होते कि वो पूरी लागत को वहन कर सकते तो जल की निःशुल्क पूर्ति की जा सकती है। वे ऐसे नहीं हैं। परिच्छेद द्वारा संप्रेषित सर्वाधिक तार्किक और निर्णायक संदेश क्या है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) शहरी स्थानीय निकायों को उपभोक्ता शुल्कों के माध्यम से लागत वसूलनी चाहिए।
दिया गया है / अवधारणा: शहरी जलापूर्ति पर आधारित परिच्छेद 4 के मुख्य और निर्णायक संदेश की पहचान करनी है। परिच्छेद विश्लेषण: जल संचयन, शोधन, वितरण पाइपलाइन और मल-जल संयंत्रों में भारी निवेश तथा वित्तीयन तंत्र की आवश्यकता होती है। मुख्य निष्कर्ष: अंतिम वाक्य कहता है कि यदि हमारे शहर पूरी लागत वहन करने में सक्षम होते तो जल निःशुल्क दिया जा सकता था, पर 'वे ऐसे नहीं हैं' — अर्थात् उपभोक्ता शुल्क से लागत वसूलना आवश्यक है। परिणाम: शहरी स्थानीय निकायों को उपभोक्ता शुल्कों के माध्यम से लागत वसूलनी चाहिए। सही उत्तर: (a) शहरी स्थानीय निकायों को उपभोक्ता शुल्कों के माध्यम से लागत वसूलनी चाहिए।
