UPSC PYQPrelims 2020

Civil Services Examination · प्रश्न 27

परिच्छेद—5 भारत में, अभी भी लगभग पचास प्रतिशत कामगार कृषि में विनियोजित हैं, तथा लगभग 85 प्रतिशत खेत छोटे और सीमांत हैं। चीन और वियतनाम की तुलना में, जहाँ तेज़ गति से संरचनात्मक और ग्रामीण परिवर्तन हुए, भारत की कहानी धीमे परिवर्तन की है। परिणामस्वरूप भारत में गरीबी-ह्रास, चीन और वियतनाम की तुलना में, 1988–2014 के बीच बहुत धीमी गति का था। भारत का गरीबी-ह्रास 1988–2005 के बीच धीमा था, परंतु 2005–2012 के दौरान यह नाटकीय गति से बढ़ा—पूर्व के काल की तुलना में तीन गुना तेज़ गति से। इस काल में भारत ने क्या किया? शोध से पता चलता है कि सापेक्ष कीमतों का परिदृश्य, बढ़ती वैश्विक कीमतों के परिणामस्वरूप, कृषि के पक्ष में महत्त्वपूर्ण ढंग से परिवर्तित हुआ है (50% से भी अधिक)। इससे कृषि में निजी निवेश 50% से भी अधिक बढ़ा। परिणामस्वरूप, कृषि-जी० डी० पी० की वृद्धि ने 2002–2007 के 2.4% के मुकाबले 2007–2012 में 4.1% के स्तर को छुआ। कृषि-व्यापार के निवल अधिशेष ने 2013–2014 में $25 बिलियन के स्तर को छुआ; वास्तविक कृषि मज़दूरी 7% प्रति वर्ष की दर से बढ़ी। इन सबके कारण गरीबी में अभूतपूर्व गिरावट आई। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन परिच्छेद के क्रांतिक संदेश का सर्वोत्तम प्रेषण करता है?

  1. निकट भविष्य में भारत की गरीबी कम करने के लिए बड़े पैमाने पर कृषीतर ग्रामीण रोज़गार सृजित करना चाहिए।

  2. भारत को बड़े पैमाने पर कृषक उत्पाद कंपनियाँ सृजित करनी चाहिए।

  3. कृषि में लोक निवेश की तुलना में निजी निवेश को प्राथमिकता देनी चाहिए।

  4. निकट भविष्य में गरीबी कम करने के लिए समावेशी कृषि विकास मुख्य समाधान है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) निकट भविष्य में गरीबी कम करने के लिए समावेशी कृषि विकास मुख्य समाधान है।

व्याख्या

दिया गया है / अवधारणा: परिच्छेद 5 के मुख्य क्रांतिक संदेश की पहचान करनी है। परिच्छेद का तर्क-चक्र: भारत के 50% कामगार कृषि में हैं और 85% जोत छोटे व सीमांत हैं; 2005–2012 में कृषि-जीडीपी (4.1%) और वास्तविक कृषि मज़दूरी (7% प्रति वर्ष) बढ़ने से गरीबी तीन गुना तेज़ी से घटी। अन्य विकल्पों का निरसन: कृषीतर ग्रामीण रोज़गार (a), कृषक उत्पाद कंपनियाँ (b) और लोक निवेश पर निजी निवेश को प्राथमिकता (c) का परिच्छेद में उल्लेख नहीं है। परिणाम: निकट भविष्य में गरीबी कम करने के लिए समावेशी कृषि विकास मुख्य समाधान है। सही उत्तर: (d) निकट भविष्य में गरीबी कम करने के लिए समावेशी कृषि विकास मुख्य समाधान है।

उत्तर समझाने वाला चित्र