Civil Services Examination · प्रश्न 25
परिच्छेद—4 जब तक वित्तीयन तंत्र स्थापित न हो जाए तब तक हमारे शहरी निकाय संभवतः हमारे शहरों में जलापूर्ति की धारणीय व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकते। जलापूर्ति के लिए प्राकृतिक स्रोतों से जल संचित करने, उसे पीने-योग्य बनाने की अभिक्रिया, तथा उपभोक्ताओं तक उसकी आपूर्ति करने के लिए पाइपों के जल-वितरण नेटवर्क बिछाने में भारी निवेश की आवश्यकता होती है। उसमें मल-प्रबंधन अधःसंरचना एवं मल-जल अभिक्रिया संयंत्रों में भी निवेश की आवश्यकता होती है, जिससे मल-प्रणाल अपशिष्ट जल को इन संयंत्रों तक ले जा सकें और यह सुनिश्चित किया जा सके कि असंसाधित मल-जल प्राकृतिक जल निकायों में बिलकुल ही नहीं छोड़ा जाए। यदि हमारे शहर इतने समृद्ध होते कि वो पूरी लागत को वहन कर सकते तो जल की निःशुल्क पूर्ति की जा सकती है। वे ऐसे नहीं हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. केवल धनी शहर ही जल की धारणीय आपूर्ति को सुनिश्चित कर सकते हैं। 2. शहरों में जल की धारणीय आपूर्ति का अर्थ कुटुम्बों को जल की आपूर्ति करने से कहीं अधिक है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) केवल 2
दिया गया है / अवधारणा: परिच्छेद 4 के आधार पर दोनों पूर्वधारणाओं की वैधता जाँचनी है। पूर्वधारणा 1 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार 'वित्तीयन तंत्र स्थापित कर' शहरी निकाय धारणीय जलापूर्ति सुनिश्चित कर सकते हैं; धनी शहर केवल इसे निःशुल्क दे सकते थे ⇒ अतः कथन 1 अमान्य है। पूर्वधारणा 2 की जाँच: धारणीय जलापूर्ति में केवल घरों तक पानी पहुँचाना ही नहीं, बल्कि जल शोधन, मल-प्रबंधन अधःसंरचना और मल-जल उपचार संयंत्र भी शामिल हैं ⇒ कथन 2 वैध है। परिणाम: केवल पूर्वधारणा 2 वैध है। सही उत्तर: (b) केवल 2
