UPSC PYQPrelims 2020

Civil Services Examination · प्रश्न 44

परिच्छेद—4 भारत में, प्राधिकारी मानसून ऋतु में जलाशयों में अधिकतम जल संचय करने की कोशिश करते हैं, जिसे गर्मी के महीनों में सिंचाई एवं विद्युत् उत्पादन के लिए प्रयोग में लाया जाता है। मानसून ऋतु आने के समय जलाशय में जल को एक निश्चित स्तर से नीचे बनाए रखना एक अंतर्राष्ट्रीय रूप में स्वीकार्य प्रथा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब मानसून की वर्षा होती है तो अतिरिक्त वर्षा जल के संचयन के लिए जगह हो तथा जल को नियंत्रित रूप में छोड़ा भी जा सके। परंतु प्राधिकारी मानसून के समाप्त होने से पहले ही जलाशयों में अधिक-से-अधिक जल संचय कर लेते हैं, जिससे अधिक विद्युत् उत्पादन एवं सिंचाई सुनिश्चित की जा सके। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. जलाशयों में अधिकतम जल संचयन में होने वाले भारी जोखिम, जलशक्ति परियोजनाओं पर हमारी अत्यधिक निर्भरता के कारण है। 2. बाँधों की संग्रहण क्षमता का मानसून ऋतु के पूर्व अथवा दौरान पूर्ण उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। 3. भारत में बाढ़ नियंत्रण के लिए बाँधों की भूमिका को कम करके आँका गया है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 2

  3. केवल 3

  4. 1, 2 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) 1, 2 और 3

व्याख्या

दिया गया है / अवधारणा: परिच्छेद मानसून समाप्त होने से पहले ही जलाशयों को अधिकतम क्षमता तक भर लेने की भारतीय प्राधिकारियों की प्रथा की आलोचना करता है। पूर्वधारणा 2 की जाँच: अतिरिक्त वर्षा जल को समायोजित करने और नियंत्रित निकासी के लिए मानसून से पूर्व एवं मानसून के दौरान बाँधों की पूरी क्षमता का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए ⇒ कथन 2 पूर्णतः वैध है। पूर्वधारणा 1 और 3 की जाँच: परिच्छेद सिंचाई और विद्युत् दोनों का उल्लेख करता है ('जलशक्ति पर अत्यधिक निर्भरता' का नहीं), और न ही यह कहता है कि बाढ़ नियंत्रण में बाँधों की भूमिका को कम आँका गया है। परिणाम: आधिकारिक UPSC कुंजी के अनुसार तीनों पूर्वधारणाएँ 1, 2 और 3 वैध हैं (नोट: कथन 2 सर्वाधिक प्रत्यक्ष है जबकि 1 और 3 अंतिम वाक्य से निहित माने गए हैं; आधिकारिक उत्तर (d) 1, 2 और 3 है)। सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र