Civil Services Examination · प्रश्न 2
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 सभी पुष्पधारी पौधों की जातियों में से लगभग 80 प्रतिशत में परागण प्राणियों द्वारा होता है, जिसमें पक्षी और स्तनधारी प्राणी शामिल हैं, किंतु कीट मुख्य परागणकारी हैं। परागण हमें पौधों से उत्पन्न कई औषधियों के साथ-साथ विविध प्रकार के खाद्य उपलब्ध कराने के लिए उत्तरदायी है। विश्व की कम-से-कम एक-तिहाई कृषि फ़सलें परागण पर निर्भर हैं। परागण के लिए मक्षिका सर्वाधिक प्रभावी वर्ग हैं और ये चार सौ से भी अधिक फ़सलों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं। परागण एक ऐसी अनिवार्य व्यवस्था है जो पौधों और प्राणियों के बीच जटिल संबंधों का परिणाम है, और इनमें से किसी की भी कमी या ह्रास होने से दोनों का अस्तित्व प्रभावित होता है। प्रभावी परागण के लिए मूल प्राकृतिक वनस्पति के आश्रय जैसे संसाधनों की आवश्यकता है। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. परागणकारी प्राणियों की विविधता के बिना भारत के अनाज खाद्यान्न का संधारणीय उत्पादन संभव नहीं है। 2. उद्यान फ़सलों की एकधान्य कृषि, कीटों के अस्तित्व के लिए बाधक है। 3. प्राकृतिक वनस्पति से विहीन कृषि क्षेत्रों में परागणकारियों की अत्यधिक कमी हो जाती है। 4. कीटों में विविधता, पौधों में विविधता लाती है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) केवल 3 और 4
दिया है / अवधारणा: परिच्छेद में दिए गए परागण और प्राकृतिक वनस्पति संबंधी तथ्यों के आधार पर प्रत्येक पूर्वधारणा की जाँच करें। कथन 1 और 2 की जाँच: परिच्छेद में भारत या अनाज खाद्यान्न का कोई उल्लेख नहीं है (कथन 1 अमान्य), और न ही एकधान्य कृषि (मोनोकल्चर) की चर्चा है (कथन 2 अमान्य)। कथन 3 और 4 की जाँच: प्रभावी परागण के लिए मूल प्राकृतिक वनस्पति के आश्रय आवश्यक हैं, अतः इसके बिना परागणकारी कम हो जाते हैं (कथन 3 मान्य)। पौधों और कीटों के जटिल संबंध से विविधता बनी रहती है (कथन 4 मान्य)। परिणाम: केवल पूर्वधारणा 3 और 4 मान्य हैं। सही उत्तर: (d) केवल 3 और 4
