UPSC PYQPrelims 2021

Civil Services Examination · प्रश्न 3

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 3 तमिलनाडु की कावेरी नदी-घाटी पर क्षेत्रीय जलवायु मॉडलों का उपयोग करते हुए जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर किए गए अध्ययन में अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में वृद्धि की प्रवृत्ति और वर्षा के दिनों की संख्या में कमी देखी गई। इन जलवायवी परिवर्तनों का इस क्षेत्र के जलीय चक्रों पर प्रभाव पड़ेगा, परिणामस्वरूप अधिक मात्रा में जल बह जाएगा और जल के पुनर्भरण (रीचार्ज) में कमी आएगी, तथा भौमजल-स्तर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, राज्य में सूखा पड़ने की बारंबारता में वृद्धि हुई है। इसके कारण, फ़सलें बचाने के लिए भौमजल संसाधनों पर किसानों की निर्भरता बढ़ी है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के मूल भाव को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

  1. क्षेत्रीय जलवायु मॉडलों का विकास जलवायु-अनुकूल (क्लाइमेट-स्मार्ट) कृषि पद्धतियों का चयन करने में सहायक है।

  2. शुष्क-भूमि कृषि पद्धतियाँ अपनाकर भौमजल संसाधनों पर अत्यधिक निर्भरता को कम किया जा सकता है।

  3. जलवायु परिवर्तन से जल संसाधनों का महत्त्व बढ़ा है, जबकि साथ ही साथ इन पर संकट भी बढ़ा है।

  4. जलवायु परिवर्तन के कारण, किसानों को अधारणीय आजीविका और जोखिमपूर्ण साधक-रणनीतियाँ अपनानी पड़ती हैं।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) जलवायु परिवर्तन से जल संसाधनों का महत्त्व बढ़ा है, जबकि साथ ही साथ इन पर संकट भी बढ़ा है।

व्याख्या

दिया है / अवधारणा: परिच्छेद में वर्णित जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के दोहरे प्रभाव का विश्लेषण करें। जल संसाधनों पर संकट: तापमान में वृद्धि और वर्षा के दिनों में कमी से अधिक जल बह जाता है, पुनर्भरण कम होता है और भौमजल-स्तर गिरता है ⇒ जल संसाधनों पर संकट बढ़ता है। बढ़ता महत्त्व: सूखे की बढ़ती बारंबारता के कारण किसानों की भौमजल पर निर्भरता बढ़ी है ⇒ जल संसाधनों का महत्त्व और बढ़ गया है। परिणाम: जलवायु परिवर्तन से जल संसाधनों का महत्त्व बढ़ा है, जबकि साथ ही साथ इन पर संकट भी बढ़ा है। सही उत्तर: (c) जलवायु परिवर्तन से जल संसाधनों का महत्त्व बढ़ा है, जबकि साथ ही साथ इन पर संकट भी बढ़ा है।

उत्तर समझाने वाला चित्र